facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Steel Production: भारत का स्टील उत्पादन 2023 की पहली छमाही में 5% बढ़ा- स्टीलमिंट

Steel Production: भारत स्टील उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

Last Updated- September 10, 2023 | 7:42 PM IST
Steel

भारत ने कैलेंडर साल 2023 की पहली छमाही (जनवरी- जून) में 6.61 करोड़ टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है। शोध फर्म स्टीलमिंट के अनुसार, यही रुझान साल की दूसरी छमाही में भी रहने की संभावना है।

कंपनी ने बताया कि घरेलू उद्योग ने 2022 की समान अवधि में 6.3 करोड़ टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया था। उसने कहा कि उत्पादन में वृद्धि मुख्य रूप से क्षमता के बेहतर उपयोग के साथ-साथ प्रमुख भारतीय कंपनियों द्वारा क्षमता बढ़ाने के कारण हुई है।

2023 की दूसरी तिमाही में भी उत्पादन में वृद्धि की संभावना

स्टीलमिंट के अनुसार, इनसे 2023 की दूसरी तिमाही में भी उत्पादन वृद्धि को बढ़ावा मिलता रहेगा। उसने कहा कि पहली छमाही में घरेलू स्तर पर स्टील की खपत भी सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.84 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो 2022 की पहली छमाही में 5.27 करोड़ टन थी। स्टील के निर्यात में जनवरी से जून तक 30 प्रतिशत गिरावट आई क्योंकि चीन ने स्टील का निर्यात बढ़ा दिया है।

Also read: 2023 की दूसरी तिमाही में भी उत्पादन वृद्धि

स्टील उत्पादन में भारत दूसरे नंबर पर

स्टीलमिंट ने कहा, “भारत का स्टील निर्यात 2022 की पहली छमाही में दर्ज 67 लाख टन से घटकर 2023 की पहली छमाही में 47.4 लाख टन रह गया। निर्यात में गिरावट का कारण मुख्य रूप से चीन से सस्ती उपलब्धता और पारंपरिक आयात बाजारों की कमजोर मांग थी।” भारत स्टील उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

First Published - September 10, 2023 | 7:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट