facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेट डायरेक्ट कलेक्शन में जोरदार इजाफा, 19.54 प्रतिशत बढ़कर 5.74 लाख करोड़ रुपये पर पंहुचा

Advertisement

कुल टैक्स कलेक्शन में 1.14 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेशन इनकम टैक्स (CIT) और 34,470 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (PIT) शामिल है।

Last Updated- July 13, 2024 | 11:33 AM IST
Net direct tax collection rises 7%

Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में अब तक नेट डायरेक्ट कलेक्शन 19.54 प्रतिशत बढ़कर 5.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। कॉरपोरेट कंपनियों की तरफ से अधिक एडवांस टैक्स के भुगतान के कारण इसमें वृद्धि हुई है।

अग्रिम कर की पहली किस्त (15 जून तक) 27.34 प्रतिशत बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपये हो गई। इसमें 1.14 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेशन इनकम टैक्स (CIT) और 34,470 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (PIT) शामिल है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 जुलाई, 2024 तक 5,74,357 करोड़ रुपये के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 2,10,274 करोड़ रुपये का सीआईटी और 3,46,036 करोड़ रुपये का पीआईटी शामिल है। वहीं, सिक्योरिटीज ट्रांसकेशन टैक्स (STT) ने डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16,634 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

बता दें कि पिछले साल इसी अवधि में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 4,80,458 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024-25 में 11 जुलाई तक 70,902 करोड़ रुपये के रिफंड भी जारी किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 64.4 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल-जुलाई 11 के दौरान डायरेक्ट टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन (रिफंड के लिए एडजस्मेंट से पहले) एक साल पहले की अवधि में 5.23 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 6.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 23.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Advertisement
First Published - July 13, 2024 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement