facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्य वित्त: 2023-24 के बजट का अध्ययन- राज्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार, राजस्व घाटे में आई कमी

Advertisement

राज्यों की कुल बकाया देनदारियां 2023-24 में गिरकर जीडीपी के 27.6 प्रतिशत पर आ गई जबकि यह 2020-21 में अपने उच्च स्तर 31.0 पर थी।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:31 PM IST
India committed to reducing budget deficit in medium term: Fitch भारत मध्यम अवधि में बजट घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्धः फिच

राज्यों ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार जारी रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक की राज्यों की वित्तीय स्थिति पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों ने अपनी वित्तीय स्थिति में 2021-22 के दौरान प्राप्त सुधार को 2022-23 में भी जारी रखा है। राज्यों ने लगातार दूसरे साल बजट अनुमान के अनुरूप संयुक्त रूप से अपना सकल राजकोषीय घाटा (जीएफडी) रखा है। राज्यों ने सकल घरेलू उत्पाद के 2.8 प्रतिशत से कम पर जीएफडी है।

रिपोर्ट ‘राज्य वित्त : 2023-24 के बजट का अध्ययन’ ने कहा कि घाटे में कमी को मुख्य रूप से राजस्व घाटे में कमी के साथ मजबूत पूंजी परिव्यय के जरिये हासिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रभाव के कारण राज्यों के कर में इजाफा हुआ है।’ राज्यों की कुल बकाया देनदारियां 2023-24 में गिरकर जीडीपी के 27.6 प्रतिशत पर आ गई जबकि यह 2020-21 में अपने उच्च स्तर 31.0 पर थी। हालांकि कई राज्यों की बकाया देनदारियां सकल घरेलू राज्य उत्पाद (जीएसडीपी) के 30 प्रतिशत से अधिक भी रह सकती हैं।

इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में राज्यों ने राजस्व में नरमी के बावजूद सालाना आधार पर समेकित जीएफडी में वृद्धि दर्ज की थी। राजस्व प्राप्ति में कम वृद्धि और अधिक पूंजीगत व्यय के कारण राज्यों के राजस्व में नरमी रही थी। कर राजस्व और गैर कर राजस्व में वृद्धि कम हो गई और जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की समाप्ति के कारण केंद्र के अनुदान में पर्याप्त कमी आई। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) में जबरदस्त वृद्धि दर्ज हुई और इसका लाभ जीएसटी अनुपालन और आर्थिक गतिविधियों में सुधार से हुआ।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement