facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेरिस बैठक के एजेंडे में कृषि, मछली पालन पर सब्सिडी हो सकती है शामिल

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 10:38 PM IST
Preparatory meeting for WTO Ministerial Conference 13 to be held

भारत अगले हफ्ते पेरिस में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के कुछ देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक की तैयारी कर रहा है। इस दौरान कृषि, मत्स्य पालन सब्सिडी के साथ-साथ डब्ल्यूटीओ सुधारों में सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग मामले जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (IOCD) से अलग होगी। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात में फरवरी, 2024 को 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC 13) होगा। अगले हफ्ते होने वाली बैठक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की प्राथमिकताओं की चर्चा के लिए अनौपचारिक बातचीत करना का उपयुक्त मंच होगी। इस बारे में जानकारी देने वाले एक अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘भारत के लिए शीर्ष मुद्दों में से एक कृषि है। इसके अलावा अन्य महत्त्वपूर्ण मुद्दा मत्स्य सब्सिडी है।’

भारत को पिछली मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC 12) में खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग के मुद्दे के स्थायी हल की उम्मीद थी। हालांकि इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हुआ। यह निर्णय किया गया था कि इस मुद्दे पर अगले मंत्रिस्तरीय सम्मेलन पर विचार विमर्श होगा।

जहां तक मत्स्य सब्सिडी पर समझौते की बात है तो पिछले मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में वैश्विक व्यापार निकाय ने चिरस्थायी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के मकसद से अवैध, असूचित और अनियंत्रित (IUU) मछली पकड़ने के 21 साल पुराने मुद्दे पर आम सहमति बनाई थी।

इस डील के मुताबिक भारत और अन्य क्षेत्रों के जलक्षेत्र में गैरकानूनी असूचित, अनियंत्रित मछली की जांच की जाती है। इसके अलावा विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र से बाहर पकड़ी गई मछली के लिए कोई अनुदान नहीं मुहैया करवाई जाएगी।

पता चला है कि सात देशों स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, सेशल्स, कनाडा, अमेरिका, आइसलैंड और यूएई ने मछली से संबंधित समझौते की पुष्टि कर दी है। इसकी भारत को पुष्टि करनी है और इस बारे में राज्य सरकारों से परामर्श की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement