facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T-bills: ट्रेजरी बिल की मांग पिछले हफ्ते से कम, MPC की बैठक के नतीजे को लेकर बरती सावधानी बड़ी वजह

Advertisement

RBI ने 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन के ट्रेजरी बिल का cut-off yield क्रमशः 6.75 प्रतिशत, 6.91 प्रतिशत और 6.96 प्रतिशत तय किया

Last Updated- August 09, 2023 | 11:09 PM IST
Treasury bills

साप्ताहिक नीलामी में ट्रेजरी बिल (टी-बिल) की मांग पहले के सप्ताह की तुलना में नरम रही है। इसकी वजह गुरुवार को मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक के परिणाम को लेकर बरती गई सावधानी है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन के ट्रेजरी बिल का कट-आफ प्रतिफल (cut-off yield) क्रमशः 6.75 प्रतिशत, 6.91 प्रतिशत और 6.96 प्रतिशत तय किया। 184 दिन के ट्रेजरी बिल का कट-ऑफ प्रतिफल 4 आधार अंक ज्यादा, 91 दिन और 364 दिन का कट-ऑफ प्रतिफल पिछले सप्ताह से 3 आधार अंक ज्यादा तय किया गया था। ‘

हालांकि सरकार के बॉन्ड का प्रतिफल थोड़ा बढ़ा है, जिस पर अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिफल में बढ़ोतरी का असर पड़ा है। बहरहाल ट्रेडर्स बड़ा दांव लगाने से बचते रहे, जिसकी वजह आगामी नीतिगत परिणाम है और इससे मात्रा कम रही। घरेलू दर तय करने वाली समिति से व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही है कि रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा और यह 6.50 प्रतिशत बना रहेगा, वहीं उम्मीद की जा रही है कि समावेशी नीति की वापसी का रुख बरकरार रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रतिक्रिया केंद्र में रहेगी।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘एमपीसी की बैठक के पहले मात्रा कम रही और और बाजार केवल अमेरिकी प्रतिफल देख रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘अगर वे व्यवस्था से नकदी खत्म करने के लिए नए साधन की घोषणा करते हैं तो बाजार इस पर प्रतिक्रिया दे सकता है। लेकिन अगर यह टिप्पणी तक सीमित रहेगा तो कल (गुरुवार को) बाजार में तेजी आएगी ।’

10 साल के मानक सरकारी बॉन्ड का प्रतिफल 7.17 प्रतिशत रहा, जो मंगलवार को 7.16 प्रतिशत था।

हालांकि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 82.84 पर बंद हुआ और यह मंगलवार की बंदी के बराबर ही रहा। अमेरिका के महंगाई के प्रमुख आंकड़े आने के पहले निवेशक बड़े दांव लगाने से बचते रहे, जो गुरुवार को जारी होने हैं।

अमेरिका का सालाना सीपीआई आधार के असर के कारण जुलाई में बढ़कर 3.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। प्रमुख महंगाई दर लगातार दूसरे 0.2 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement