facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13.13% बढ़कर 21.3 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, एडवांस टैक्स में 14.6% की बढ़ोतरी

Advertisement

डिजिटलीकरण, अनुपालन में सुधार और औद्योगिक वृद्धि ने कर राजस्व को दी मजबूती

Last Updated- March 17, 2025 | 10:44 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

अग्रिम कर संग्रह में दमदार वृद्धि के कारण सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16 मार्च 2025 तक 13.13 फीसदी बढ़कर 21.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। आयकर विभाग द्वारा आज जारी आंकड़ों से यह पता चला है। चालू वित्त वर्ष में अब तक अग्रिम कर संग्रह 14.6 फीसदी बढ़कर 10.4 लाख करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल 9.11 लाख करोड़ रुपये रहा था। अग्रिम कर भुगतान की चौथी किस्त 15 मार्च को देय थी।

ईवाई इंडिया के पार्टनर (कर) असीम मोवार ने कहा, ‘कर राजस्व में वृद्धि को डिजिटलीकरण, बेहतर अनुपालन, कर कानूनों के सरलीकरण और औद्योगिक वृद्धि से बल मिला। चार हजार से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए अपनी आय में एक साल की समान तिमाही के मुकाबले 6.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। उनके एबिटा में 11 फीसदी और कर पश्चात लाभ में 12 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।’

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में गैर-कॉरपोरेट कर भी शामिल हैं। इस दौरान कॉरपोरेट कर 7.1 फीसदी बढ़कर 9.69 लाख करोड़ रुपये हो गया। प्रतिभूति लेनदेन कर 55.5 फीसदी बढ़कर 53,095 करोड़ रुपये हो गया। सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.5 फीसदी बढ़कर 25.9 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि रिफंड 32.5 फीसदी बढ़कर 4.6 लाख करोड़ रुपये हो गया।

 

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement