facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 18% बढ़ा, अब तक ₹11.25 लाख करोड़ पर पहुंचा

Advertisement

कर बढ़ोतरी में व्यक्तिगत पर्सनल इनकम टैक्स ने कॉर्पोरेशन टैक्स को पीछे छोड़ दिया है। यह 5.98 लाख करोड़ रुपये (नेट) रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.88 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- October 11, 2024 | 10:15 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

Direct Tax Collection: आयकर विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में 1 अप्रैल और 11 अक्टूबर के बीच रिफंड के समायोजन के बाद भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.35 प्रतिशत बढ़कर 11.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कर संग्रह 9.51 लाख करोड़ रुपये था।

कर बढ़ोतरी में व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) ने कॉर्पोरेशन कर को पीछे छोड़ दिया है। पीआईटी 5.98 लाख करोड़ रुपये (शुद्ध) रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.88 लाख करोड़ रुपये था।

कॉर्पोरेशन कर (शुद्ध) 4.95 लाख करोड़ रुपये रहा है, जिसमें 11.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह चालू वित्त वर्ष में रखे गए 12 प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य से कम है। प्रत्यक्ष कर में पीआईटी और कॉर्पोरेशन कर शामिल होता है।

प्रतिभूति लेनदेन कर, जो पीआईटी का हिस्सा है, बढ़कर 30,630 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 16,373 करोड़ रुपये था। इसकी वजह कर की दरों में बदलाव और शेयर बाजार में कारोबार बढ़ना है।

कर विभाग के मुताबिक रिफंड के पहले सकल कर संग्रह 13.57 लाख करोड़ रुपये रहा है, जिसमें पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सरकार ने 11 अक्टूबर तक 2.31 लाख करोड़ रुपये प्रत्यक्ष कर रिफंड जारी किया है। यह पिछले वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि के 1.6 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 46.03 प्रतिशत अधिक है। बजट में केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025 में सकल कर राजस्व बढ़ाकर 38.40 लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement