facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23.51% बढ़कर 8.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

आयकर विभाग ने करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।

Last Updated- September 18, 2023 | 5:25 PM IST
Net direct tax collection rises 23.5% to Rs 8.65 trn in April-Sept

चालू वित्त वर्ष में सितंबर मध्य तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23.51 प्रतिशत बढ़कर 8.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनियों की ओर से अधिक अग्रिम कर भुगतान की वजह से नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि 16 सितंबर तक 8,65,117 करोड़ रुपये के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 4,16,217 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट आयकर (CIT) और प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) सहित 4,47,291 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (PIT) शामिल है।

बयान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के लिए 16 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23.51 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष में सितंबर मध्य तक अग्रिम कर संग्रह 21 प्रतिशत बढ़कर 3.55 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.94 लाख करोड़ रुपये था। अग्रिम कर संग्रह 16 सितंबर तक 3.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें CIT 2.80 लाख करोड़ रुपये और PIT 74,858 करोड़ रुपये है।

समीक्षाधीन अवधि में आयकर विभाग ने करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.29 प्रतिशत बढ़कर 9.87 लाख करोड़ रुपये है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8.34 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement