facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST अधिकारियों ने की फर्जी लेनदेन में शामिल 1000 संदिग्ध फर्मों की पहचान!

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 11:38 PM IST
Income Tax

वस्तु एवं सेवा कर (GST) अ​धिकारियों ने करीब 1,000 संदिग्ध फर्मों और उनके लाभार्थियों की सूची बनाई है। उन पर मुखौटा कंपनी बनाकर फर्जी लेनदेन करने और वस्तु एवं सेवाओं का लेनदेन किए बगैर ही इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाने का आरोप है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा कि पहचानी गई ऐसी कुछ फर्मों के कुल कारोबार में वित्त वर्ष 2021, वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 के दौरान भारी उछाल देखकर संदेह होता है। इसलिए उनकी व्यापक जांच आवश्यक है।

यह कदम केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के 2 महीने के विशेष अभियान का हिस्सा है। अभियान 16 मई से शुरू हो रहा है, जिसके तहत फर्जी जीएसटी पंजीकरण के जरिये किए गए गलत आईटीसी दावों की पहचान की जाएगी। यह अभियान सभी केंद्रीय और राज्य कर प्रशासन चलाएंगे तथा यह 15 जुलाई तक जारी रहेगा।

अ​धिकारी ने कहा कि CBIC के डेटा एनालिटिक्स के साथ आयकर विभाग और खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी एवं डेटा के आधार पर संदिग्ध फर्मों की सूची तैयार की गई है। सत्यापन अभियान शुरू करने और बाद में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित राज्य/ केंद्रीय कर प्रशासन के साथ पहचाने गए संदिग्ध जीएसटीआईएन को साझा किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध कारोबारियों और व्यापारियों की पहचान करने के लिए आयकर विभाग और जीएसटी पंजीकरण के आंकड़ों के साथ कारोबारियों द्वारा दा​खिल कॉरपोरेट कर रिटर्न सहित विभिन्न जोखिम मापदंडों का विश्लेषण किया गया है। फिलहाल देश में जीएसटी के तहत 1.39 करोड़ करदाता पंजीकृत हैं।

Also read: प्राइवेट बैंकों का शुद्ध लाभ 10 फीसदी घटा, चौथी तिमाही में हुआ 25,317 करोड़ रुपये का मुनाफा

राज्य और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों की 24 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय समन्वय बैठक में जीएसटी के नकली/ फर्जी पंजीकरण के लिए अन्य व्यक्तियों की पहचान का दुरुपयोग करने वाले बेईमान लोगों के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। अगर व्यापक सत्यापन के बाद पाया जाता है कि करदाता असली नहीं बल्कि काल्पनिक है तो कर अधिकारी तुरंत जीएसटी पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। साथ ही अंतिम लाभार्थी की परिसंपत्तियों को CGST अधिनियम की वसूली प्रक्रिया के तहत जब्त किया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य GST व्यवस्था से फर्जी अथवा जाली बिल बनाने वालों पर अंकुश लगाना और सरकारी राजस्व के नुकसान को बचाना है। सरकार ने फर्जी एवं संदिग्ध आयकर क्रेडिट दावों की पहचान करने के लिए 9 नवंबर 2020 को ऐसा ही एक देशव्यापी विशेष अ​​भियान चलाया था। उसके बाद करीब 60,000 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का पता चला था और 700 से अ​धिक लोग गिरफ्तार हुए थे। उस दौरान गलत तरीके से लाभ हासिल करने के लिए 22,000 से अ​धिक फर्जी जीएसटी पंजीकरण का उपयोग किया जा रहा था।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement