facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कम होगा टैक्स, आम लोगों के लिए चीजें होंगी सस्ती? वित्तमंत्री लेंगी GST की अहम बैठक

Advertisement

नई कर संरचना में ‘मेरिट’ और ‘स्टैंडर्ड’ श्रेणियों के तहत वस्तुओं को वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे MSMEs, कृषि क्षेत्र पर कर भार कम होगा।

Last Updated- August 18, 2025 | 4:42 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) दरों के व्यापक सुधारों को लेकर राज्यों के मंत्रियों के समूह (GoM) की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगी। इस बैठक में केंद्र सरकार की उस नई दो-स्तरीय जीएसटी संरचना पर चर्चा होगी, जिससे कर दरों में कटौती और आम उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने एक नई दो-स्लैब प्रणाली का प्रस्ताव रखा है जिसमें 5% और 18% की दरें होंगी, जबकि कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40% का विशेष उच्च दर प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव 20 और 21 अगस्त को राजधानी में आयोजित होने वाली दो दिवसीय बैठक में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

केंद्र के इस प्रस्ताव में मौजूदा 12% और 28% टैक्स स्लैब को समाप्त करने की बात कही गई है। इसमें लगभग 99% वस्तुओं को 12% से 5% में और 90% वस्तुओं व सेवाओं को 28% से 18% टैक्स स्लैब में लाने का सुझाव है।

GoM के संयोजक बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं, जबकि अन्य सदस्यों में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, “हालांकि केंद्र सरकार इस समूह की सदस्य नहीं है, लेकिन वित्त मंत्री की मौजूदगी और उनके विचारों से GoM को केंद्र के दृष्टिकोण और प्रस्तावित GST सुधारों की गहराई को समझने में मदद मिलेगी।”

नई कर संरचना में ‘मेरिट’ और ‘स्टैंडर्ड’ श्रेणियों के तहत वस्तुओं को वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे मध्यम वर्ग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) और कृषि क्षेत्र पर कर भार कम होगा।

40% की अधिकतम दर सिर्फ 5 से 7 वस्तुओं पर लागू होगी, जिनमें पान मसाला, तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग जैसे ‘डिमेरिट गुड्स’ शामिल हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में GST 5%, 12%, 18% और 28% की चार दरों में वसूला जाता है। अगर GoM केंद्र के इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो इसे अगले महीने होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री सीतारमण स्वयं करती हैं।

यह प्रस्ताव अगर मंजूर होता है, तो इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है और कर प्रणाली को सरल बनाकर राजस्व में स्थिरता लाई जा सकती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement