facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1.25 लाख रुपये तक के शेयर लाभ पर अब ITR-1 से फाइल होगा रिटर्न

Advertisement

CBDT ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए ITR-1 'सहज' और ITR-4 'सुगम' फॉर्म किए अधिसूचित, 50 लाख तक आय वालों के लिए राहत

Last Updated- April 30, 2025 | 10:47 PM IST
Income Tax

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 112 ए के तहत 1.25 लाख तक के दीर्घावधि कर लाभ (एलटीसीजी) पाने वाले निजी करदाता आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न आईटीआर-1 (सहज) से दाखिल कर सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 मंगलवार को अधिसूचित किए हैं।

इसे 50 लाख रुपये तक की कुल आय वाले व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा दाखिल किया जा सकता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार आईटीआर-1 (सहज) का इस्तेमाल इन मानदंडों को पूरा करने वाले व्यक्तिगत करदाता कर सकते हैं : इनमें व्यक्ति निवासी (सामान्य रूप से निवासी नहीं होने के अलावा), वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये तक आय हो, आय के स्रोतो में वेतन या पेंशन, एक घर की संपत्ति से आय (बॉट फॉरवर्ड घाटे के मामले को छोड़कर), अन्य स्रोतों से आमदनी जैसे ब्याज, धारा 112 ए के तहत एलटीसीजी, सूचीबद्ध इक्विटी शेयर की बिक्री या इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड से 1.25 लाख रुपये तक की बिक्री, कृषि आय से 5000 रुपये प्रति वर्ष की आय प्राप्त करता हो।

‘सुगम’ को ऐसे व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों और कंपनियों (सीमित देयता भागीदारी-एलएलपी के अलावा) द्वारा दाखिल किया जा सकता है, जिनकी कुल वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक हो और व्यवसाय से व कोई पेशेवर आय हो। आईटीआर-2 उन व्यक्तियों और एचयूएफ द्वारा दाखिल किया जाता है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement