facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tea Export: बीते साल के पहले 11 महीने में चाय निर्यात घटकर 20.71 करोड़ किलोग्राम पर

Advertisement

चाय बोर्ड की तरफ से जारी निर्यात आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल की जनवरी-नवंबर अवधि में मुख्य रूप से असम और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर भारत के क्षेत्र से निर्यात घटा है।

Last Updated- February 19, 2024 | 3:54 PM IST
Tea exports declined
Representative Image

कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले 11 महीनों में भारत से चाय का निर्यात (tea export) 1.17 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 20.71 करोड़ किलोग्राम रहा है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। वर्ष 2022 की समान अवधि में देश से 20.96 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया था।

वहीं पूरे कैलेंडर साल 2022 में कुल 23.10 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। चाय बोर्ड की तरफ से जारी निर्यात आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल की जनवरी-नवंबर अवधि में मुख्य रूप से असम और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर भारत के क्षेत्र से निर्यात घटा है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 13.22 करोड़ किलोग्राम से घटकर 12.52 करोड़ किलोग्राम रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक, 2023 के पहले 11 महीनों में दक्षिण भारत से निर्यात जनवरी-नवंबर, 2022 के 7.73 करोड़ किलोग्राम की तुलना में बढ़कर 8.18 करोड़ किलोग्राम हो गया। उद्योग सूत्रों ने कहा कि देश के कुल चाय निर्यात में गिरावट की प्रमुख वजह ईरान बाजार में भुगतान समस्याओं के कारण मात्रा में आई कमी रही।

स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) के बाद भारत के कुल चाय निर्यात में ईरान की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। सूत्रों ने इसके साथ ही कहा कि 2023 के समूचे कैलेंडर वर्ष के लिए निर्यात परिदृश्य गंभीर बना हुआ है क्योंकि पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है।

दिसंबर, 2023 में चाय का उत्पादन 7.75 करोड़ किलोग्राम रहने का अनुमान है जो एक साल पहले के समान महीने के 6.45 करोड़ किलोग्राम से अधिक है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement