facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कपड़ा निर्यात 2030 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचने की उम्मीद: AEPC

गोयनका ने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल नौ दिसंबर को तैयार कपड़ों (रेडीमेड) के परिधान निर्यातकों को निर्यात पुरस्कार प्रदान करेंगे।

Last Updated- November 03, 2023 | 6:12 PM IST
Led by festival season, revenue of apparel retailers to grow 7-8% in FY24

नए गंतव्यों की खोज और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने जैसी पहलों के दम पर परिधान निर्यात 2030 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। AEPC ने शुक्रवार को यह बात कही। भारतीय कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन नरेन गोयनका ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिषद नवाचार, बाजार तथा उत्पादों के विस्तार और पर्यावरण के अनुकूल व्यापार गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हमने 2030 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर का परिधान निर्यात हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे ‘30 में 40’ नाम दिया गया है। यह वर्तमान दशक में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और सीमाओं को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

गोयनका ने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल नौ दिसंबर को यहां तैयार कपड़ों (रेडीमेड) के परिधान निर्यातकों को निर्यात पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार आधुनिक उद्यमों के निर्माण में भारतीय परिधान निर्यातकों द्वारा किए गए योगदान को मान्यता देता है।

गोयनका ने कहा, ‘हमारे अंतरराष्ट्रीय व्यापार की वृद्धि में योगदान देने के अलावा, इन निर्यातकों ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार समुदाय के एक प्रगतिशील सदस्य के रूप में भारत की बेहतर छवि बनाने में योगदान दिया है। ये भारतीय निर्यातकों की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।’

वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल-सितंबर में तैयार कपड़ों का निर्यात 6.92 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो एक साल पहले की अवधि से 15.3 प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2022-23 में निर्यात कुल 16.2 अरब अमेरिकी डॉलर था।

First Published - November 3, 2023 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट