facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2024-25 में अलौह धातुओं की मांग करीब 10 फीसदी रहेगी: ICRA

Advertisement

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत धातु कीमतें और कच्चे माल की अनुकूल लागत से घरेलू अलौह धातु इकाइयों की लाभप्रदता बढ़ सकती है।

Last Updated- June 06, 2024 | 3:13 PM IST
Metal Firm
Representative Image

तांबा और एल्यूमीनियम सहित अलौह धातुओं की मांग चालू वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 10 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो वैश्विक मांग में दो प्रतिशत की अपेक्षित वृद्धि से काफी अधिक है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार, इसके अलावा कोयले की कीमत में कमी से कच्चे माल की लागत का दबाव भी कुछ हद तक कम होने की संभावना है। एजेंसी ने बयान में कहा, ‘‘ घरेलू मोर्चे पर वित्त वर्ष 2024-25 में अलौह धातुओं की मांग करीब 10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो वैश्विक मांग में लगभग दो प्रतिशत की अपेक्षित वृद्धि से काफी अधिक है।’’

इक्रा ने कहा, ‘‘ कोयले पर घरेलू ई-नीलामी प्रीमियम हाल के महीनों में कम किया गया। अप्रैल 2024 में यह करीब 50 प्रतिशत था जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में करीब 150 प्रतिशत के अत्यधिक स्तर पर था।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में मजबूत धातु कीमतें और कच्चे माल की अनुकूल लागत से घरेलू अलौह धातु इकाइयों की लाभप्रदता बढ़ सकती है।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार कदम ने कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत काफी हद तक नियंत्रण में रहने तथा प्राप्ति में अच्छी वृद्धि से घरेलू संस्थाओं का परिचालन मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 17 प्रतिशत की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर करीब 23 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement