facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका-चीन के बीच दूरी भारत के लिए मौका : अदाणी

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 10:27 PM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

अरबपति गौतम अदाणी ने दावोस में कहा कि व्यापार दिग्गजों अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती खटास भारत के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की राह में एक बड़ी ताकत बनने का सुनहरा अवसर है।

अदाणी समूह के चेयरमैन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि भू-आर्थिक विखंडन और आर्थिक नीतियों को हथियार बनाए जाने की वजह से दुनिया ‘ग्रेट फ्रैक्चर’ (संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा दिया गया शब्द) से जूझ रही है। चीन और अमेरिका के बीच तनाव के अप्रत्यक्ष तौर पर वैश्विक परिणाम सामने आए हैं और इसका आर्थिक वैश्वीकरण पर नकारात्मक असर पड़ा है।

अदाणी ने कहा कि किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि दुनिया में इतने कम समय में इस तरह का बड़ा बदलाव आएगा और विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ‘ग्लोबलाइजेशन 4.0’ पर बातचीत के बजाय दावोस 2023 में ‘एक अलग थलग दुनिया में सहयोग’ पर चर्चा करेगा।

अदाणी ने कहा कि इस साल का डब्ल्यूईएफ सम्मेलन उनका व्यस्ततम कार्यक्रम था, क्योंकि उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा राज्यों के प्रमुखों और कई व्यावसायिक दिग्गजों से मुलाकात की।

भारत में वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर का बड़ा निवेश करने की योजना बनाने वाले अदाणी गौतम ने कहा, ‘वैश्विक साझेदारियां अब निष्ठा-आधारित होने के बजाय मुद्दा-आधारित हो गई हैं।  हरेक देश अपनी स्वयं की आत्मनिर्भता तलाश रहा है, जिसे हम भारतीय ‘आत्मनिर्भरता’ कहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘जहां तापमान परिवर्तन और वैश्विक समुदाय के लिए जोखिम दूर करना शीर्ष प्राथमिकता है, वहीं यह स्पष्ट है कि तापमान परिवर्तन संबंधित निवेश ऊर्जा सुरक्षा एजेंडे पर केंद्रित होगा। ’

यूएस इन्फ्लेशन रिडक्शन ऐक्ट ने यूरोप को प्रौद्योगिकी, पूंजी और दक्षता के बाहरी पलायन रोकने के लिए अपना स्वयं का ग्रीन पैकेज तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने कहा, ‘मेरी चर्चाओं ने यह स्पष्ट किया है कि यूरोप की प्रतिक्रियावादी नीति उसकी स्वयं की ऊर्जा सुरक्षा की चिंता से ज्यादा प्रेरित है। कई मायनों में, अमेरिका और यूरोप के बीच मतभेद ज्यादा स्पष्ट नहीं हो सके हैं, क्योंकि दोनों ने अपने स्वयं के राष्ट्रीय एजेंडों पर जोर दिया।’

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement