facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘अमृतकाल’ के शुरू में ही अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी: मंत्री

IMF ने भारत के 2027-28 में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी के साथ 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है।

Last Updated- December 04, 2023 | 5:30 PM IST
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 7 फीसदी!, Indian economy likely to expand at around 7% in FY25, says FinMin

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि भारत 2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने की यात्रा के दौरान ‘अमृत काल’ की शुरुआत में ही 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के 2027-28 में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी के साथ 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है।

चौधरी ने कहा कि रुपये की मजबूती की मदद से 5,000 अरब डॉलर का लक्ष्य पार किया जाएगा, जो व्यापक आर्थिक स्थिरता के परिणामस्वरूप होगा।

चौधरी ने कहा, ‘‘सरकार ने 2047 तक एक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। इस प्रक्रिया में देश अमृत काल की शुरुआत में ही 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।’’ वर्ष 2022-23 के अंत में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद 3700 अरब डॉलर था।

First Published - December 4, 2023 | 5:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट