facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार को कम लेनी पड़ी उधारी, 11.8 फीसदी रहा केंद्र का राजकोषीय घाटा: CGA

Advertisement

CGA के आंकड़ों के अनुसार वास्तविक रूप से घाटा मई 2023 के अंत में 2,10,287 करोड़ रुपये था

Last Updated- June 30, 2023 | 11:07 PM IST
fiscal deficit

मई के अंत में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा घटकर वित्त वर्ष 24 के 17.87 लाख करोड़ का 11.8 प्रतिशत रह गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 12.3 प्रतिशत था। लेखा महानियंत्रक (CGA) के आंकड़ों से यह सामने आया है।

कुल मिलाकर देखें तो वित्त वर्ष 24 के पहले 2 महीने के दौरान राजकोषीय घाटा मामूली बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2 लाख करोड़ रुपये था। राजकोषीय घाटा सराकर के व्यय और आमदनी के बीच का अंतर होता है।

वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024 में राजकोषीय घाटे को पिछले वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.4 प्रतिशत से घटाकर 5.9 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है।

पूंजीगत व्यय

वित्त वर्ष 2024 के पहले दो महीनों में यह वित्त वर्ष 2024 के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का 16.8 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है।

Also read: RBI ने लॉन्च की नई डेटा प्रणाली CIMS, जानिए क्यों है ये इतनी खास?

वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि में राजस्व व्यय लक्ष्य का 13.1 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जून में कर का दूसरा किस्त जारी किया गया। इससे वित्त वर्ष 2024 में बकाया देनदारी अपेक्षाकृत कम रहेगी और राज्यों को पूंजीगत खर्च बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सीजीए के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 के अप्रैल-मई के लिए केंद्र का 6.26 लाख करोड़ रुपये का कुल व्यय उसके 45.03 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का 13.9 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 5:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement