facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ रेट अक्टूबर महीने में 12.1 प्रतिशत बढ़ी

बुनियादी उद्योगों में वृद्धि का प्रमुख कारण कमजोर तुलनात्मक आधार और चार क्षेत्रों...कोयला, इस्पात, सीमेंट और बिजली में दहाई अंक में वृद्धि है।

Last Updated- November 30, 2023 | 7:23 PM IST
Core sector output slows to 3-month low of 6% in Feb, crude production dips

कोयला, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों (इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री) का उत्पादन इस साल अक्टूबर में 12.1 प्रतिशत बढ़ा। पिछले साल इसी महीने में इसमें 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

ये आंकड़े इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आठ प्रमुख क्षेत्रों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली – का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत का योगदान है।

बुनियादी उद्योगों में वृद्धि का प्रमुख कारण कमजोर तुलनात्मक आधार और चार क्षेत्रों…कोयला, इस्पात, सीमेंट और बिजली में दहाई अंक में वृद्धि है। बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर सितंबर महीने में 9.2 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि 8.6 प्रतिशत रही, जो पिछले साल समान माह में 8.4 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन महीने के दौरान कोयला उत्पादन में 18.4 प्रतिशत तो इस्पात उत्पादन में 11 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि अक्टूबर 2022 में यह क्रमशः 3.8 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत रही थी।

सीमेंट उत्पादन में अक्टूबर महीने में 17.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। बिजली उत्पादन में आलोच्य महीने में 20.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि पिछले साल इसी महीने इसमें 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

इस साल अक्टूबर में कच्चे तेल का उत्पादन 1.3 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का उत्पादन 9.9 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अक्टूबर, 2022 में इनमें क्रमशः 2.2 प्रतिशत और 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

इस साल अक्टूबर में रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन 4.2 प्रतिशत रहा, जबकि अक्टूबर 2022 में इसमें 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। हालांकि, इस साल अक्टूबर में उर्वरक उत्पादन में वृद्धि 5.3 प्रतिशत रही, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 5.4 प्रतिशत थी।

First Published - November 30, 2023 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट