facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर तिमाही में घटेगी वस्तु निर्यात की रफ्तार, 4 फीसदी पर आने की संभावना

Advertisement

एग्जिम बैंक ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान वस्तु निर्यात पिछले साल की समान अवधि से 4.2 फीसदी बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

Last Updated- August 12, 2024 | 11:46 PM IST
Trump Tarrif

भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एग्जिम बैंक) ने सोमवार को कहा कि भारत के वस्तु निर्यात में वृद्धि सितंबर तिमाही के अंत में घटकर 4 फीसदी रह सकती है, जिसमें चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 5.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी।

भारत के निर्यात-आयात बैंक के मुताबिक इस वित्त वर्ष में सितंबर में समाप्त होने वाली तिमाही में वस्तु निर्यात में जो भी वृद्धि होगी वह मजबूत आर्थिक गतिविधियां जारी रहने की वजह से होगी।

बहरहाल यह परिदृश्य कुछ जोखिमों से प्रभावित हो सकती है। इसमें विकसित अर्थव्यवस्थाओं की अनिश्चित स्थिति, भू-राजनीतिक झटके, पश्चिम-एशिया संकट, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और गहराते भू-आर्थिक खेमेबाजी और अन्य वजहें शामिल हैं।

एग्जिम बैंक ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान वस्तु निर्यात पिछले साल की समान अवधि से 4.2 फीसदी बढ़कर 111.7 अरब डॉलर रहने की संभावना है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात तेज रफ्तार से बढ़ा था। अप्रैल-जून के दौरान भारत से विदेश जाने वाली खेप पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5.8 फीसदी बढ़कर 109.9 अरब डॉलर की हो गई थी।

बैंक की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान गैर तेल निर्यात सालाना आधार पर 6.26 फीसदी बढ़कर 89.8 अरब डॉलर रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि कुल वस्तु निर्यातों और गैर तेल निर्यातों में धनात्मक वृद्धि दर पिछली तीन तिमाहियों से जारी है और यह आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement