facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Advertisement

रुपया 83.40 पर बंद, आयातकों की डॉलर की मांग से दबाव

Last Updated- December 13, 2023 | 10:37 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 83.40 पर बंद हुआ, जिसकी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले आयातकों की तरफ से डॉलर की लगातार मांग रही। बाजार के प्रतिभागियों ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 83.39 पर टिका था। स्थानीय मुद्रा ने 10 नवंबर को कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 83.48 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छू लिया था।

छह अहम मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत की माप करने वाला डॉलर इंडेक्स बढ़कर 103.95 पर पहुंच गया, जो मंगलवार को 103.78 पर रहा था। बाजार के प्रतिभागियों का कयास है कि विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप ने रुपये को और गिरने से बचाया।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (करेंसी व ब्याज दर डेरिवेटिव) ए. बनर्जी ने कहा, रुपये में गिरावट आज होने वाली फेड की नीतिगत घोषणा है। आरबीआई बाजार में था और केंद्रीय बैंक ने करीब 100-200 अरब डॉलर की शायद बिकवाली की होगी।

स्थानीय मुद्रा दिसंबर में और गिर सकती है क्योंकि डॉलर की मांग बने रहने के कयास लगाए जा रहे हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (रिसर्च एनालिस्ट) जतिन त्रिवेदी ने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशक खरीदार के तौर पर आए, वहीं देसी संस्थागत निवेशक बिकवाल थे, जिसने रुपये की चाल में योगदान किया। यहां से और गिरावट की संभावना है और इसे करीब 83.50 पर समर्थन मिलेगा।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement