facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में अमेरिका से सबसे ज्यादा FDI आने का सिलसिला जारीः आरबीआई रिपोर्ट

Advertisement

रिजर्व बैंक ने कहा कि गैर-वित्तीय कंपनियों की अंकित मूल्य पर एफडीआई इक्विटी में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

Last Updated- October 11, 2024 | 8:21 PM IST
Maharashtra is the first choice of foreign investors, received FDI worth Rs 1.13 lakh crore in just six months विदेशी निवेशकों की पहली पसंद महाराष्ट्र, सिर्फ छह महीने में मिला 1.13 लाख करोड़ रुपये का FDI

भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) अमेरिका से आ रहा है जिसके बाद मॉरीशस, सिंगापुर और ब्रिटेन का स्थान है। भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इस नवीनतम सर्वेक्षण में शामिल 41,653 फर्मों में से 37,407 ने मार्च, 2024 के लिए तैयार अपने बहीखाते में एफडीआई और/या विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (ओडीआई) आने की सूचना दी।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय प्रत्यक्ष निवेश इकाइयों की विदेशी देनदारियों और परिसंपत्तियों पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, इन फर्मों में से 29,926 ने पिछले सर्वेक्षण दौर में भी विदेशी निवेश आने की सूचना दी थी जबकि 7,481 ने मौजूदा दौर में नई रिपोर्ट दी है।

प्रत्यक्ष निवेश की जानकारी देने वाली तीन-चौथाई से अधिक कंपनियां विदेशी कंपनियों की अनुषंगी कंपनियां थीं। रिजर्व बैंक ने कहा कि गैर-वित्तीय कंपनियों की अंकित मूल्य पर एफडीआई इक्विटी में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

रिजर्व बैंक की सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, मूल्यांकन लाभ के साथ ताजा प्रवाह के समर्थन से भारत में कुल एफडीआई वित्त वर्ष 2023-24 में रुपये के संदर्भ में बाजार मूल्य पर 23.3 प्रतिशत बढ़ गया जबकि ओडीआई वृद्धि 3.4 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष में गैर-सूचीबद्ध संस्थाओं में बाजार मूल्य पर एफडीआई में 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सूचीबद्ध क्षेत्र में यह वृद्धि 29.8 प्रतिशत से भी अधिक रही।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 8:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement