facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में कॉरपोरेट और सरकारी बॉन्ड के यील्ड का अंतर घटा

Advertisement

Corporate bond vs Government bond : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति की हालिया बैठक में आक्रामक रुख अपनाया। इससे शीघ्र दरों में कटौती की उम्मीद घट गई।

Last Updated- February 13, 2024 | 9:39 PM IST
Move towards corporate bond funds

सरकारी बॉन्ड और कॉरपोरेट बॉन्ड के बीच प्रतिफल (yield) का अंतर घटता जा रहा है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की हालिया बैठक में आक्रामक रुख अपनाया। इससे शीघ्र दरों में कटौती की उम्मीद घट गई।

इसके अलावा केंद्रीय बैंक के बीते सप्ताह नकदी कम करने के लिए परिवर्तनीय ब्याज रीवर्स रीपो (वीआरआरआर) की नीलामी के कारण भी रुझान प्रभावित हुआ।

केंद्रीय बैंक ने बीते चार महीनों से नकदी की कमी के बावजूद 6 और 7 फरवरी को दो वीआरआरआर की नीलामी की थी। हालांकि आपूर्ति कम होने के कारण कॉरपोरेट बॉन्ड का प्रतिफल स्थिर रहा।

फरवरी में एएए रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड और 10 साल के बेंचमार्क वाले सरकारी बॉन्ड के प्रतिफल का अंतर चार आधार अंक घट गया।

आईसीआरए एनॉलिटिक्स ने सालाना प्रतिफल की तुलना कर बताया कि इसमें बीते सप्ताह की तुलना में 6 आधार अंक की कमी आई है। भारत की कंपनियों और बैंकों ने फरवरी में कॉरपोरेट बॉन्ड के जरिये 15,207 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 9:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement