facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनाव पूर्व बजट से महंगाई बढ़ने के आसार नहीं: RBI गवर्नर

Advertisement

RBI गवर्नर दास ने कहा, “क्रिप्टो को लेकर आरबीआई का रुख अब भी वही है, हम नियमों के मामले में दूसरों का अनुकरण नहीं करेंगे।”

Last Updated- January 11, 2024 | 12:29 PM IST
RBI Guv Shaktikanta Das
File Photo: RBI Guv Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी गुरुवार को कहा कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए चुनाव पूर्व बजट से महंगाई बढ़ने के आसार नहीं है।

क्रिप्टो को लेकर मिंट बीएफएसआई कार्यक्रम में गवर्नर दास ने कहा, “आरबीआई का रुख अब भी वही है, हम नियमों के मामले में दूसरों का अनुकरण नहीं करेंगे।”

बजट को लेकर FM सीतारमण ने कही थी ये बात

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित वैश्विक आर्थिक नीति मंच 2023 के दौरान  पिछले महीने कहा था कि एक फरवरी 2024 को पेश किए जाने वाले बजट में कोई ‘‘बड़ी घोषणा’’ नहीं होगी क्योंकि यह आम चुनाव से पहले लेखानुदान होगा।

सीतारमण ने कहा, ‘‘ यह सच है कि एक फरवरी 2024 को जो बजट घोषित किया जाएगा वह सिर्फ ‘वोट ऑन अकाउंट’ होगा क्योंकि हम चुनाव की तैयारी में होंगे। इसलिए सरकार जो बजट पेश करेगी वह सिर्फ तब तक के लिए सरकारी खर्चों को पूरा करने के वास्ते होगा जब तक कोई नई सरकार नहीं बन जाती।’’

सीतारमण ने कहा कि देश तब 2024 की गर्मियों में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा होगा। ब्रिटिश परंपरा का पालन करते हुए एक फरवरी के बजट को ‘वोट ऑन अकाउंट’ कहा जाएगा।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement