facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में शराबबंदी का है अजीब इतिहास

Advertisement

गुजरात और पिछले नौ साल से बिहार ही ऐसे राज्य हैं, जहां शराबबंदी लगातार जारी है।

Last Updated- March 09, 2025 | 10:15 PM IST
liquor prices
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश शराब की बिक्री पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले राज्यों की फेहरिस्त में सबसे नया नाम है। मगर देश में शराबबंदी का इतिहास कुछ अजीब रहा है और उसे लागू करने का तरीका तो और भी अजीब रहा है। गुजरात और पिछले नौ साल से बिहार ही ऐसे राज्य हैं, जहां शराबबंदी लगातार जारी है। हरियाणा में जुलाई 1996 में शराबबंदी लागू की गई। करीब 32 महीने बाद उसी गठबंधन सरकार ने इसे खत्म कर दिया, जिसने लगाया था। वह सरकार थी बंसी लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा विकास पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार। आंध्र प्रदेश में भी 16 जनवरी, 1995 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन टी रामाराव ने शराब पर रोक लगा दी थी। यह शराबबंदी 26 महीने तक चली और एनटीआर के ही दामाद एन चंद्रबाबू नायडू ने उसे खत्म कर दिया।

मगर अरक (एक स्थानीय शराब) पर 1993 में लगाया गया के विजय भास्कर रेड्डी सरकार का प्रतिबंध अब भी जारी है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 1 अप्रैल, 2016 को शराबबंदी लागू की थी। जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर का दावा है कि इस प्रतिबंध के कारण राज्य को सालाना 20,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति हो रही है। उनका कहना है कि इस रकम का इस्तेमाल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में किया जा सकता है।

मिजोरम ने 1997 में शराबबंदी की थी, जिसे 2014 में हटा लिया गया। उसके बाद 2019 में एक बार फिर शराब बंद कर दी गई मगर 2022 में राज्य ने स्थानीय उत्पादों से बनी वाइन बेचने की इजाजत दे दी। नागालैंड में 1989 से ही शराबबंदी लागू है मगर वहां शराब की तस्करी जमकर होती है। मणिपुर के कुछ इलाकों में भी शराब की बिक्री पर रोक है। उत्तराखंड में भी तीर्थ स्थल वाले शहरों और कस्बों में शराबबंदी चल रही है।

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement