facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिप्टो करेंसी के जोखिम से निपटने के लिए हो समान ढांचा : सीतारमण

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 10:58 PM IST
Crypto

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि भारत की जी 20 अध्यक्षता में क्रिप्टो करेंसी के जोखिम से निपटने के लिए एक समान ढांचा विकसित करने पर सर्वाधिक जोर दिया जाएगा। यह सीतारमण ने अमेरिकी थिंक टैंक में एक सवाल के जवाब में कहा।

सीतारमण ने कहा, ‘क्रिप्टो करेंसियों में कई बार गिरावट आई है। लिहाजा जी 20 में भारत की अध्यक्षता में क्रिप्टो करेंसियों पर विचार-विमर्श बेहद महत्त्वपूर्ण है। हम इस मुद्दे से निपटने के लिए सभी देशों की खातिर एक समान ढांचा विकसित करना चाहते हैं। हमें विश्वास नहीं है कि इससे सभी देश सहतम हों लेकिन कम से कम विचार-विमर्श हो।’ बीते साल क्रिप्टो करेंसी के सूचकांक एफटीएक्स दिवालिया हो गया था। इससे मार्केट में बिकवाली जबरदस्त ढंग से हुई थी और तरलता संकुचित हो गई थी। लिहाजा क्रिप्टो करेंसियों को जोखिम से बचाने का मामला प्रकाश में आया।

अभी सीतारमण अमेरिका की यात्रा पर हैं। उनका दौरा मंगलवार को शुरू हुआ और यह एक हफ्ते तक चलेगा। वे जी20 के वित्त मंत्रियों की बैठक के अलावा अन्य कई बैठकों में शामिल होंगी। उनसे सवाल पूछा गया कि भारत की जी 20 की अध्यक्षता में किन मुद्दों पर खासतौर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके जवाब में सीतारमण ने कहा कि मध्यम व कम आय वाले देशों के ऋण संकट पर सभी देशों को एकजुट करना भी शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सीतारमण ने कहा कि भूराजनीतिक तनावों व महामारी के जारी रहने के दौर में भारत के पास जी 20 में मध्यम आय व कम आय वाले देशों के ऋण संकट पर सभी देशों को एकजुट करने का अवसर है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement