facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लैपटॉप और आईटी हार्डवेयर की आयात नीति पर फिर होगी बड़ी चर्चा, सरकार करेगी समीक्षा

Advertisement

आईएमएस की शुरुआत दो वर्ष पूर्व नवंबर 2023 में थी। यह लेपटाप, टेबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर के आयात की खेप पर निगरानी करने के लिए शुरू की गई थी।

Last Updated- October 28, 2025 | 9:56 PM IST
Tamil Nadu laptop scheme

वाणिज्य और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जल्द ही लैपटॉप और अन्य आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए भारत की आयात प्रबंधन प्रणाली (आईएमएस) के भविष्य पर चर्चा शुरू करेंगे। इसकी समयसीमा में करीब एक महीने का समय बचा है।

आईएमएस की शुरुआत दो वर्ष पूर्व नवंबर 2023 में थी। यह लेपटाप, टेबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर के आयात की खेप पर निगरानी करने के लिए शुरू की गई थी। यह मौजूदा प्रणाली 31 दिसंबर, 2025 तक लागू है। उस वक्त सरकार ने कहा था कि निगरानी प्रणाली को आईटी हार्डवेयर उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और अंततः चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए शुरू किया गया था।

आईटी हार्डवेयर की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत कितना उत्पादन हो रहा है, इस पर फैसला निर्भर करेगा। दरअसल, कम से कम दो वैश्विक दिग्गजों अप्रैल 2025 के बाद से भारत में उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

भारत के लिए अन्य महत्त्वपूर्ण कारक इस सिस्टम के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका के नजरिये को ध्यान में रखना होगा। भारत को आयात प्रबंधन प्रणाली की घोषणा के बाद अमेरिका के अलावा अन्य संबंधित साझेदारों के बाद अत्यधिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - October 28, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement