facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्थायी भर्तियों में आएगी कमी! ताजा बिजनेस एक्सपेक्टेशंस सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

Advertisement

अगले 6 महीने में कुशल कामगारों की नियुक्ति को इच्छुक कंपनियों की संख्या सितंबर तिमाही में घटकर 24.9 प्रतिशत रह गई है, जो जून तिमाही में 27.9 प्रतिशत थी।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:03 PM IST
Future jobs in India

अगले 6 महीने में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती करने की इच्छा रखने वाली कंपनियों की हिस्सेदारी करीब आधी घटकर सितंबर तिमाही में 15.9 प्रतिशत रह गई है, जो जून तिमाही में 30.9 प्रतिशत थी। इससे श्रम बाजार में दबाव का संकेत मिलता है।

इसी तरह से अपने कार्यबल में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती पर विचार कर रही कंपनियों की संख्या भी इस दौरान 45 प्रतिशत से घटकर 35.6 प्रतिशत रह गई हैं।

नैशनल काउंसिल आफ अप्लायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की गुरुवार को वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए जारी ताजा बिजनेस एक्सपेक्टेशंस सर्वे (बीईएस) में पिछले 3 महीने के दौरान भर्ती के तरीकों के साथ आगामी 6 महीनों में रोजगार के पहलुओं पर अपनी राय पेश की।

सर्वे के 126वें दौर में 50 फर्मों को शामिल किया गया है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से यह सर्वे सितंबर में किया गया। एनसीएईआर 1991 से हर तिमाही में बीईएस कर रहा है, जो 4 इलाकों में होता है।

सर्वे में कहा गया है कि श्रम बाजारों पर दबाव बना रहेगा। अगले 6 महीने के दौरान कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्थिरता की स्थिति रहेगी क्योंकि ज्यादातर फर्मों (83.3 प्रतिशत) का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा।

इसके अलावा अगले 6 महीने में कुशल कामगारों की नियुक्ति को इच्छुक कंपनियों की संख्या सितंबर तिमाही में घटकर 24.9 प्रतिशत रह गई है, जो जून तिमाही में 27.9 प्रतिशत थी। वहीं अकुशल कर्मचारियों की भर्ती इस अवधि के दौरान 31.1 प्रतिशत से घटकर 21.1 प्रतिशत रहने की संभावना है।

सर्वे में कहा गया है कि कुल मिलाकर श्रम बाजार में वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में स्थिति मिली जुली थी और ज्यादातर फर्में उम्मीद कर रही हैं कि विभिन्न प्रकार के श्रमिकों की भर्ती में कोई बदलाव नहीं होगा।

साथ ही एक छोटा प्रतिशत ऐसी फर्मों का भी है, जो उम्मीद कररही हैं कि विभिन्न तरह के कर्मचारियों की भर्ती में कमी आएगी। एनसीएईआर में प्रोफेसर बोरनाली भंडारी ने कहा कि सर्वे से व्यापक तौर पर श्रम बाजार में स्थिरता के संकेत मिलते हैं क्योंकि ज्यादातर फर्मों ने अपने श्रम बल में कोई बदलाव न करने की बात की है।

उन्होंने कहा, ‘सर्वे का परिणाम सिर्फ धारणा का संकेतक है। इससे पता चलता है कि नौकरियों का सृजन अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है क्योंकि कंपनियां कुशल और स्थायी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कम रुचि दिखा रही हैं।’

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement