facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेनेरिक दवा उद्योग के हितों की रक्षा के लिए भारत ने की EFTA की शर्त खारिज

Advertisement

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने कहा कि ऐसा कोई मुक्त व्यापार समझौता नहीं होगा, जो भारत के जेनेरिक दवा उद्योग के खिलाफ हो।

Last Updated- February 15, 2024 | 11:17 PM IST
Medicine

जेनेरिक दवा बनाने वाली कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए भारत ने यूरोपीय मुक्त व्यापार एसोसिएशन (ईएफटीए) देशों की ‘डेटा एक्सक्लूसिविटी’ की मांग खारिज कर दी है। यह दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के बौद्धिक संपदा (आईपी) अध्याय का हिस्सा है।

ईएफटीए में 4 देश आईलैंड, स्विटजरलैंड, नॉर्वे और लिचस्टनटाइन हैं। डेटा एक्सक्लूसिविटी का मतलब नवाचार करने वाली कंपनियों के टेक्निकल डेटा को सुरक्षित रखना है ताकि उनके उत्पादों की उपयोगिता बनी रहे। वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने गुरुवार को कहा कि ऐसा कोई मुक्त व्यापार समझौता नहीं होगा, जो भारत के जेनेरिक दवा उद्योग के खिलाफ हो।

बड़थ्वाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘वे डेटा एक्सक्लूसिविटी चाहते थे, हमने उनकी मांग खारिज कर दी। हम अपने जेनेरिक उद्योग के साथ हैं। भारत के जेनेरिक उद्योग को कोई डर (इस समझौते से) नहीं है। दरअसल यह हमारा बहुत महत्त्वपू्र्ण मकसद है कि जेनेरिक दवा उद्योग बढ़े।’

एक दशक से ज्यादा समय से भारत एफटीए में डेटा एक्सक्लूसिविटी के प्रावधानों को शामिल किए जाने के खिलाफ रहा है, जिससे घरेलू जेनेरिक दवा उद्योग के हितों की रक्षा की जा सके।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement