facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दीवाली के बाद ट्रकों के किराए में आई कमी

Advertisement

वाहन बेड़े का उपयोग, जो चक्रीय प्रकृति का हो सकता है, आम तौर पर विनिर्माताओं द्वारा वस्तुओं की आवाजाही के कारण त्योहारों से पहले की अवधि में बढ़ जाता है।

Last Updated- November 08, 2024 | 10:43 PM IST
Trucks

त्योहारों से पूर्व अवधि मजबूत रहने के बाद ट्रकों के किराये में अक्टूबर के महीने में कमी आई है। श्रीराम मोबिलिटी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह वाहन क्षेत्र पर श्रीराम ग्रुप की मासिक रिपोर्ट है।

पिछले महीने के मुकाबले मुंबई-कोलकाता-मुंबई मार्ग पर ट्रकों के किराये में 2.1 प्रतिशत की गिरावट, बेंगलूरु-मुंबई-बेंगलूरु मार्ग पर 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट और दिल्ली-बेंगलूरु-दिल्ली मार्ग पर 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई। ज्यादातर अन्य प्रमुख मार्गों पर किराया लगभग अपरिवर्तित रहा।

वाहन बेड़े का उपयोग, जो चक्रीय प्रकृति का हो सकता है, आम तौर पर विनिर्माताओं द्वारा वस्तुओं की आवाजाही के कारण त्योहारों से पहले की अवधि में बढ़ जाता है। यह उछाल धीरे-धीरे कम हो जाती है और सामान्य स्तर पर लौट आती है।

हालांकि ट्रकों के किराये में कमी आई है, लेकिन त्योहारी सीजन ने वाहनों की बिक्री को बढ़ावा दिया और पिछले महीनों के दौरान बिना बिके वाहनों का स्टॉक स्तर अधिक होने के बावजूद अक्टूबर 2024 में वाहनों की बिक्री में खासा इजाफा देखा गया।

अक्टूबर के महीने में नए यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले महीने की तुलना में क्रमश: 76 प्रतिशत और 72 प्रतिशत तथा पिछले साल की तुलना में क्रमशः 24 प्रतिशत और 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

श्रीराम फाइनैंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी वाई एस चक्रवर्ती ने कहा, ‘विनिर्माताओं द्वारा जोरदार तरीके से त्योहारी छूट और आकर्षक योजनाओं समेत कई कारकों के संयोजन से यह सुनिश्चित हुआ कि अक्टूबर ने वाहनों की बिक्री, खास तौर पर दोपहिया और यात्री कारों के मामले में बहु-अपेक्षित बढ़ावा दिया। यह ऐसा महीना भी रहा, जब ट्रक चालकों ने किराये और वाहन बेड़े के उपयोग में कुछ गिरावट देखी, जो आम तौर पर दीवाली के बड़े जोर के बाद होता है।’

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement