facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप के टैरिफ से संकट! अर्थव्यवस्था 2026 में कमजोर गति से बढ़ने के आसार, विकास दर को लग सकता है झटका

Advertisement

अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है कि अमेरिकी शुल्क के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की वृद्धि दर पर 30 से 60 आधार अंक का असर पड़ेगा। 

Last Updated- April 06, 2025 | 10:47 PM IST
S&P India Growth Forecast

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार में भागीदार देशों पर शुल्क लगाने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ रही है इससे भारत के सबसे बड़े निर्यात बाजार में संभावित मंदी की चिंता बढ़ गई है जिसका असर भारत की आ​र्थिक वृद्धि पर भी पड़ सकता है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की आर्थिक वृद्धि आर्थिक समीक्षा में अनुमानित 6.3 से 6.8 फीसदी की निचली सीमा के आसपास रहेगी।

एक अ​धिकारी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी के दायरे में रहेगी। हालांकि इसके निचली सीमा के करीब रहने की ज्यादा संभावना है।’

एक अन्य अ​धिकारी ने कहा कि मांग में कमी के बीच अमेरिका में आयकर में कटौती का वादा कुछ हद तक राहत प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘ईंधन की कम कीमत भी भारत के विकास के लिए अच्छी खबर है।’

बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 8 फीसदी फिसलकर 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था। क्रूड का यह दाम करीब 4 साल में सबसे कम है। गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के लिए ब्रेंट क्रूड का औसत मूल्य अनुमान घटकार 69 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है।

जेपी मॉर्गन चेस ऐंड कंपनी ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इस साल मंदी में जाने के आसार हैं। बैंक में अमेरिका के मुख्य अर्थशास्त्री माइकल फेरोली ने शुक्रवार को कहा था, ‘हमें उम्मीद है कि शुल्क के कारण अमेरिका की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में कमी आएगी और पूरे वर्ष के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर -0.3 फीसदी रहने का अनुमान है जो पहले 1.3 फीसदी थी।’ सिटी ने अमेरिकी की वृद्धि अनुमान को घटकर 0.1 फीसदी और यूबीएस ने 0.4 फीसदी कर दिया है।

अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है कि अमेरिकी शुल्क के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की वृद्धि दर पर 30 से 60 आधार अंक का असर पड़ेगा। 

एचडीएफसी बैंक की प्रमुख अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के लिए उनके 6.6 फीसदी वृद्धि अनुमान में 30 आधार अंक की गिरावट का जोखिम है। उन्होंने कहा, ‘हमारा अनुमान घरेलू मांग की स्थिति में सुधार पर काफी हद तक निर्भर है। इसे आगे बढ़ाने के लिए मौद्रिक और राजकोषीय समायोजन दोनों को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। घरेलू मांग में मजबूत सुधार नहीं हुआ या वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक गंभीर मंदी आई तो हमें वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने वृद्धि दर अनुमान को काफी कम करना होगा।’

ट्रंप के जवाबी शुल्क की घोषणा से पहले वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार नीतियों में बढ़ती अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों कीमतों और वित्तीय बाजार में अस्थिरता वृद्धि की संभावना के लिए महत्त्वपूर्ण जोखिम पैदा करती है। इसमें कहा गया है, ‘हालांकि निजी क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाता है तो जोखिमों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यक्तिगत आयकर ढांचे में बदलाव से मध्य वर्ग के पास खर्च करने योग्य अ​धिक आय होगी जिससे खपत मांग में सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement