facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UAE का जमकर बढ़ रहा भारत में बिजनेस, बना भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक

Advertisement

भारत में FDI के लिहाज से UAE वित्त वर्ष 2021-22 में सातवें स्थान पर था

Last Updated- June 11, 2023 | 10:42 PM IST
India Trade data

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) बीते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले साल मई में वृहद मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू हुआ था। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में UAE से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सालाना आधार पर तीन गुना होकर 3.35 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.03 अरब डॉलर था।

भारत में FDI के लिहाज से UAE वित्त वर्ष 2021-22 में सातवें स्थान पर था और 2022-23 में वह चौथे स्थान पर आ गया। बीते वित्त वर्ष में 17.2 अरब डॉलर के निवेश के साथ सिंगापुर भारत में सबसे बड़ा निवेशक था। इसके बाद मॉरीशस (6.1 अरब डॉलर) और अमेरिका (6 अरब डॉलर) का स्थान था।

Also read: मध्य प्रदेश में ‘लाड़ली बहना’ योजना आरंभ, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर रुद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय संबंधों और निवेश सहयोग के मजबूत होने का श्रेय नीतिगत सुधारों को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें वृहद आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) का महत्वपूर्ण स्थान है।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 4:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement