facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्रिटेन ने भारत से FTA के तहत कृषि क्षेत्र के GI उत्पादों जैसे स्कॉच व्हिस्की, शेडर चीज़ पर उच्च सुरक्षा मांगी

Advertisement

भारत आमतौर पर GI नियमों के उल्लंघन के लिए सामान्य सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन ब्रिटेन अपने कृषि GI उत्पादों के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा की मांग कर रहा है।

Last Updated- November 19, 2023 | 4:02 PM IST
India-UK free trade agreement

भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में ब्रिटेन की कृषि क्षेत्र से संबंधित अपने भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा की मांग पर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। एक अधिकारी ने कहा कि मतभेदों को दूर करने के लिए समझौते पर बातचीत जारी है। ब्रिटेन के जीआई उत्पादों में स्कॉच व्हिस्की, स्टिल्टन चीज़ और शेडर चीज़ शामिल हैं।

जीआई उत्पाद मुख्य रूप से एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र से पैदा होने वाले कृषि, प्राकृतिक या निर्मित उत्पाद (हस्तशिल्प और औद्योगिक सामान) होते हैं। आमतौर पर जीआई पहचान उत्पाद की गुणवत्ता और विशिष्टता का भरोसा देता है।

एक बार जब किसी उत्पाद को जीआई पहचान मिल जाती है तो कोई भी व्यक्ति या कंपनी उस नाम से उस वस्तु को नहीं बेच सकती है। नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि भारत आमतौर पर जीआई नियमों के उल्लंघन के लिए सामान्य सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन ब्रिटेन अपने कृषि जीआई उत्पादों के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) खंड में कुछ मुद्दे लंबित हैं।”

विशेषज्ञों के अनुसार, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के तहत बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधित पहलू (ट्रिप्स) जीआई के लिए सुरक्षा के ऊंचे स्तर की रूपरेखा तैयार करते हैं। यदि उत्पाद वास्तव में निर्दिष्ट क्षेत्र से उत्पन्न नहीं हुआ है तो यह बढ़ी हुई सुरक्षा जीआई के उपयोग पर रोक लगाती है, भले ही जनता को गुमराह किया गया हो या वास्तविक उत्पत्ति निर्दिष्ट की गई हो। यह सभी परिस्थितियों में जीआई की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement