facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unemployment rate: मार्च तिमाही में घटी बेरोजगारी दर, कम होकर 6.7% पर आई

Advertisement

आंकड़ों से यह भी पता चला कि शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2024 में घटकर 8.5 प्रतिशत रही।

Last Updated- May 15, 2024 | 7:47 PM IST
जुलाई में 1.3 फीसदी घटी बेरोजगारी दर, शहरों के मुकाबले गांवों में हालात बेहतर Unemployment rate decreased by 1.3 percent in July, situation is better in villages than in cities

देश के शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर (Unemployment rate) जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 6.7 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.8 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय नमूना सर्वे कार्यालय (NSSO) ने यह जानकारी दी है। बेरोजगारी दर को कुल श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर 6.8 प्रतिशत थी जबकि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून के साथ जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में यह 6.6 प्रतिशत थी। अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 6.5 प्रतिशत थी।

निश्चित अवधि पर होने वाले 22वें श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के मुताबिक जनवरी-मार्च 2024 के दौरान शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के मामले में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत थी।

आंकड़ों से यह भी पता चला कि शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2024 में घटकर 8.5 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9.2 प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1 प्रतिशत, जुलाई-सितंबर 2023 में 8.6 प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 8.6 प्रतिशत थी।

पुरुषों में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर आलोच्य तिमाही में बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में छह प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 5.9 प्रतिशत, जुलाई-सितंबर 2023 में छह प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 5.8 प्रतिशत थी।

शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (CWS) में श्रम बल भागीदारी दर मार्च तिमाही में बढ़कर 50.2 प्रतिशत हो गई। यह एक साल पहले इसी अवधि में 48.5 प्रतिशत थी।

एनएसएसओ (NSSO) के अनुसार अप्रैल-जून 2023 में यह 48.8 प्रतिशत, जुलाई-सितंबर 2023 में 49.3 प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 49.2 प्रतिशत थी।

श्रम बल से तात्पर्य आबादी के उस हिस्से से है, जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्रम की आपूर्ति करता है या आपूर्ति करने की पेशकश करता है। इस तरह श्रम बल में रोजगार पाने वाले और बेरोजगार दोनों व्यक्ति शामिल होते हैं।

एनएसएसओ ने पीएलएफएस अप्रैल 2017 में शुरू किया था। इस सर्वे के आधार पर एक तिमाही रिपोर्ट निकाली जाती है जिसमें बेरोजगारी दर, कामकाजी आबादी अनुपात (डब्ल्यूपीआर), श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) का अनुमान रखा जाता है।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement