facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Unemployment Rate: अक्टूबर में बेरोजगारी दर 5.2% पर स्थिर, गांवों में सुधार लेकिन शहरी क्षेत्रों में बढ़ा दवाब

Advertisement

अच्छी बात ये है कि इस दौरान काम करने वाले लोगों की तादाद और नौकरी ढूंढ रहे लोगों की संख्या दोनों में थोड़ा इजाफा हुआ है, यानी लेबर मार्केट में कुछ हलचल दिख रही है

Last Updated- November 17, 2025 | 8:37 PM IST
unemployment
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश में बेरोजगारी की दर अक्टूबर महीने में भी लगातार दूसरे महीने 5.2 फीसदी पर ही ठहरी हुई है। नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) ने सोमवार को पीरियडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) का ताजा मासिक बुलेटिन जारी किया, जिसमें ये आंकड़े सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान काम करने वाले लोगों की तादाद और नौकरी ढूंढ रहे लोगों की संख्या दोनों में थोड़ा इजाफा हुआ है, यानी लेबर मार्केट में कुछ हलचल दिख रही है।

गांव और शहर का अलग-अलग हाल

गांवों में तो राहत वाली खबर है। वहां बेरोजगारी दर सितंबर के 4.6 फीसदी से घटकर अक्टूबर में 4.4 फीसदी पर आ गई। लेकिन शहरों का माहौल उल्टा हो गया। शहरी इलाकों में बेरोजगारी तीन महीने के उच्चतम स्तर 7 फीसदी पर पहुंच गई, जो सितंबर में 6.8 फीसदी थी। मतलब शहरों में नौकरी की तलाश करने वालों पर दबाव बढ़ा है।

ये सारे आंकड़े 15 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए हैं और करंट वीकली स्टेटस (CWS) के हिसाब से निकाले गए हैं। आसान भाषा में कहें तो पिछले सात दिनों में अगर कोई व्यक्ति एक घंटे भी काम नहीं कर पाया और नौकरी की तलाश में था या उपलब्ध था, तो उसे बेरोजगार माना गया है।

Also Read: अक्टूबर में निर्यात 11.8% घटकर 34.38 अरब डॉलर रहा; व्यापार घाटा बढ़कर 41.68 अरब डॉलर पर पहुंचा

मर्दों की बेरोजगारी दर 5.1 फीसदी पर जस की तस बनी रही, जबकि औरतों में मामूली सुधार हुआ। सितंबर में 5.5 फीसदी थी, जो अक्टूबर में 5.4 फीसदी पर आ गई।

लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट यानी काम कर रहे या नौकरी ढूंढ रहे लोगों का कुल प्रतिशत थोड़ा सा बढ़कर 55.4 फीसदी हो गया, जो सितंबर में 55.3 फीसदी था। गाँवों में ये 57.4 से बढ़कर 57.8 फीसदी हो गया, पर शहरों में 50.9 से घटकर 50.5 फीसदी रह गया।

औरतों का वर्कफोर्स में बढ़ती भागीदारी

सबसे खुशी वाली बात ये है कि काम करने वालों का कुल अनुपात यानी वर्कर पॉपुलेशन रेशियो (WPR) अक्टूबर में 52.5 फीसदी रहा। इसमें सबसे बड़ा योगदान ग्रामीण इलाकों की महिलाओं का है। 15 साल से ऊपर की महिलाओं का WPR लगातार चौथे महीने बढ़ रहा है। जून में ये 30.2 फीसदी था, जो अक्टूबर तक 32.4 फीसदी पहुंच गया।

NSO ने साफ कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ही कुल वर्कफोर्स में इस उछाल की मुख्य वजह है। जनवरी 2025 से सर्वे की नई पद्धति अपनाने के बाद अब हर महीने गाँव और शहर अलग-अलग और पूरे देश के आंकड़े ज्यादा सटीक तरीके से सामने आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement