facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर-निगमित क्षेत्र में रोजगार और प्रतिष्ठानों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज, पिछली तिमाही की तुलना में थोड़ी रिकवरी

Advertisement

इसके अलावा गैर-निगमित गैर कृषि क्षेत्र में रखे गए श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों (एचडब्ल्यूई) की हिस्सेदारी दूसरी तिमाही में 13.41 प्रतिशत रही

Last Updated- November 25, 2025 | 11:10 PM IST
Jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से मंगलवार को जारी गैर-निगमित क्षेत्र के उद्यमों के नवीनतम त्रैमासिक बुलेटिन के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में गैर-निगमित क्षेत्र में अनुमानित 12.86 करोड़ लोग कार्यरत थे, जो पिछली तिमाही के 12.857 करोड़ कार्यरत लोगों से थोड़ा अधिक है।

बहरहाल इस अवधि के दौरान इस क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की संख्या 7.942 करोड़ से बढ़कर 7.97 करोड़ हो गई। एनएसओ ने एक बयान में कहा, ‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद पहली तिमाही (अप्रैल-जून) की तुलना में  दूसरी तिमाही में प्रतिष्ठानों की संख्या और समग्र रोजगार दोनों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।’ गैर-निगमित उद्यम उन कारोबारी इकाइयों को कहा जाता है, जो कानूनी रूप से अलग कानूनी इकाइयों के रूप में निगमित नहीं हैं। इनमें आम तौर पर छोटे व्यवसाय, एकल स्वामित्व, साझेदारी और अनौपचारिक क्षेत्र के व्यवसाय शामिल होते हैं।

इसके अलावा गैर-निगमित गैर कृषि क्षेत्र में रखे गए श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों (एचडब्ल्यूई) की हिस्सेदारी दूसरी तिमाही में 13.41 प्रतिशत रही, जो पिछली तिमाही (13.25 प्रतिशत) की तुलना में मामूली अधिक है।

एचडब्ल्यूई में ऐसे प्रतिष्ठान आते हैं, जिन्होंने कम से कम 1 श्रमिक को नियमित रोजगार दिया हो और प्रतिष्ठान का कारोबार बढ़ रहा हो।

अगर सेक्टर के आधार पर देखें तो दूसरी तिमाही के दौरान गैर निगमित विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय रिकवरी हई है और रोजगार व प्रतिष्ठानों की संख्या दोनों में ही पिछली तिमाही की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement