facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया कर्ज में फंसे देशों की मदद का आह्वान

Advertisement

FM निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि भारत ने ‘Global South’ की चिंताओं को व्यक्त कर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है

Last Updated- August 11, 2023 | 11:13 PM IST
Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक ऋण कमजोरियों के प्रबंधन की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आज कहा कि भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ की चिंताओं को व्यक्त कर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। भारत ने कुछ देशों की ऋण की समस्या को जोरदार ढंग से उठाया है।

वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक द्वारा मुंबई में आयोजित जी-20 के एक सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय निम्न-आय और कमजोर मध्यम-आय वाले देशों के लिए ऋण पुनर्गठन प्रयासों में समन्वय के मजबूत तरीके ढूंढें। इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को समन्वित ढंग से कार्य करना चाहिए। हमने हाल के वर्षों में इतनी बड़ी चुनौतियां कभी नहीं देखीं। ऐसे कदमों से कमजोर अर्थव्यस्थाओं को आर्थिक मुश्किलों से बचाने में मदद की जा सकती है।’

सीतारमण ने कहा कि भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि भू-राजनीतिक मतभेद अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रभावित न करें और यही जी-20 समूह और शिखर सम्मेलन की मुख्य अवधारणा है। शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अपनी अध्यक्षता के हिस्से के रूप में भारत ने वैश्विक दक्षिण की आवाज बनने की अपनी प्रतिबद्धता के कारण वैश्विक ऋण कमजोरियों के प्रबंधन को बहुत महत्त्व दिया है।

दिल्ली में जी20 की बैठक से माह भर पहले सीतारमण ने कहा कि अब तक भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मूल जी-20 जनादेश पर ‘भू-राजनीतिक मतभेद हावी न हों।’ उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता ने यह सुनिश्चित किया है कि 2023 में जी-20 के लिए विकास का एजेंडा कायम रखते हुए सभी आर्थिक मुद्दों पर आम राय बन सके।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement