facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संयुक्त राष्ट्र ने घटाया भारत का वृद्धि अनुमान

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 11:38 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बुधवार को 2023 के लिए भारत का वृद्धि अनुमान 20 आधार अंक घटाकर 5.8 प्रतिशत कर दिया है। ब्याज दरों में तेजी, विकसित देशों में मंदी के जोखिम, निवेश घटने और निर्यात पर पड़ने वाले असर को देखते हुए एजेंसी ने यह फैसला किया है।

हाल की वैश्विक आर्थिक स्थिति और इनके पहलुओं पर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में यूएन ने कहा है, ‘भारत की वृद्धि दर कम रहने का अनुमान है, क्योंकि ब्याज दरें ज्यादा हैं और निवेश कम रह सकता है। वैश्विक वृद्धि दर सुस्त रहने के कारण इसका असर निर्यात पर पड़ सकता है।’

रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि वैश्विक व्यापार 0.4 प्रतिशत संकुचित होगा औऱ वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2023 में 1.9 प्रतिशत रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता वस्तुओं की मांग कम होने की वजह से वैश्विक व्यापार सुस्त होगा, क्योंकि यूक्रेन युद्ध के कारण आपूर्ति संबंधी चुनौती बनी हुई है।

बहरहाल एजेंसी ने 2023-24 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान में कोई बदलाव न करते हुए इसे पूर्ववत 6 प्रतिशत रखा है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement