facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

UN की प्रमुख रिपोर्ट ‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं’ (WESP) का भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान

Advertisement

वहीं राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के अनुसार वित्त वर्ष 25 में भारत की अर्थव्यवस्था बीते चार साल के सबसे निचले स्तर 6.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी।

Last Updated- January 09, 2025 | 9:56 PM IST
Indian economy
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की अर्थव्यवस्था के कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.6 फीसदी और कैलेंडर वर्ष 2026 में 6.7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र की गुरुवार को जारी प्रमुख रिपोर्ट ‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं’ (डब्ल्यूईएसपी) के अनुसार मजबूत निजी खपत और निवेश में वृद्धि से भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिलने की उम्मीद है।

यूएन की इस रिपोर्ट में वर्ष 2024 के मध्य में जारी वर्ष 2025 के वृद्धि के अनुमान को यथावत रखा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार ‘भारत का सार्वजनिक क्षेत्र बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, भौतिक व डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वच्छता एवं जलापूर्ति में सुधार सहित सामाजिक बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को धन मुहैया कराने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका को जारी रखेगा। पूरे वर्ष 2025 के दौरान मजबूत निवेश वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।’

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के अनुसार वित्त वर्ष 25 में भारत की अर्थव्यवस्था बीते चार साल के सबसे निचले स्तर 6.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी। एनएसओ का यह अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के 6.6 फीसदी के आकलन से कम है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि आधारभूत ढांचे पर पूंजीगत व्यय का आने वाले वर्षों में वृदि्ध पर बहुत मजबूत बहुआयामी प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में बढ़त अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाना कायम रखेंगे। यूएन रिपोर्ट के अनुसार सेवा और वस्तुओं की चुनिंदा श्रेणियों जैसे औषधि और इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात में वृद्धि आर्थिक गतिविधियों को मजबूत ढंग से बढ़ाना जारी रखेगी।

Editorial: NSO के आंकड़ों के मायने

अब सरकारी आंकड़ें होंगे एकदम Perfect, NSO का नया कदम

‘अदाणी रिश्वत आरोप’ पर US Govt का चौंकानेवाला बयान, क्या पीएम मोदी को मिलेगा US Prez शपथ ग्रहण का निमंत्रण ?

 

 

 

 

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement