facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक सार्वजनिक संपत्ति के रूप में भूमिका निभा सकता है UPI: RBI गवर्नर

Advertisement

भारत में 2016 में UPI पेश किया गया था, इससे जुलाई में 15.34 लाख करोड़ रुपये का 10 अरब डॉलर लेन-देन हुआ है

Last Updated- August 11, 2023 | 11:25 PM IST
Governor Shaktikanta Das on Kisan Credit Card

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) में भारत की निरंतर भागीदागी, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान और उसके बाद, इस बात के सबूत देती है कि राष्ट्रीय सीमाओं से परे विस्तार होने से डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वैश्विक सार्वजनिक संपत्ति के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का प्रायोगिक अनुभव बताता है कि किस तरह से डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा प्रभावी तरीके से वित्तीय समावेशन, उत्पादकता बढ़ाने व लागत बचाने में भूमिका निभा सकता है।

जी-20 के फाइनैंशियल ट्रैक नैशनल इवेंट में बोलते हुए दास ने कहा, ‘भारत के अनुभव ने दिखाया है कि किस तरीके से डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल वित्तीय समावेशन को बेहतर बनाने और लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाने में किया जा सकता है।’

उन्होंने आगे कहा कि यूपीआई में हमारी लगातार सक्रियता, खासकर महामारी के दौरान और उसके बाद, से हमें अनुभव मिला है कि यूपीआई जैसे डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वैश्विक सार्वजनिक बेहतरी का अहम हिस्सा हो सकता है, जब हम राष्ट्र की सीमाओं से परे जाते हैं।

भारत में 2016 में यूपीआई पेश किया गया था, जो अब देश में सबसे लोकप्रिय भुगतान का माध्यम बन गया है। इससे जुलाई में 15.34 लाख करोड़ रुपये का 10 अरब डॉलर लेन-देन हुआ है।

दास ने यूपीआई जैसी वैश्विक सार्वजनिक संपत्ति के सृजन व वित्तपोषण में निजी क्षेत्र की भूमिका पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र का जुड़ना सिर्फ इसलिएजरूरी नहीं है कि इससे कारोबारी वृद्धि के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में तेजी आएगी, बल्कि इससे इसकी वाणिज्यिक व्याहारिकता भी सुनिश्चित होगी।

दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में ‘कोटा’ की समीक्षा जल्द पूरा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि इससे आईएमएफ संकट में फंसे देशों की मदद और बेहतर तरीके से कर सकेगा। दास ने कहा कि हाल के अनुभवों से पता चलता है कि पहुंच की कमी की वजह से वित्तीय संकट के समय देश आईएमएफ के बजाय अन्य निकायों से मदद मांगते हैं। दास ने कहा कि किसी देश को आईएमएफ का समर्थन उस देश के ‘कोटा’ पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, ‘16वीं सामान्य कोटा समीक्षा के साथ कामकाज के संचालन से संबंधित मुद्दों को तेजी से पूरा किए जाने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की ओर बदलाव के वित्तीय प्रभाव की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement