facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीति की समीक्षा तक मुफ्त रहेगा UPI से लेन-देन, NPCI के सीईओ ने बताई पूरी प्रक्रिया

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 12:04 AM IST
UPI payment

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस इकोसिस्टम पर विशेष तरीके से भुगतान पर लागू किया गया शुल्क जरूरी नहीं है कि सभी यूपीआई पर लागू हो। ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए ही करीब 99.99 प्रतिशत यूपीआई लेन देन (एक खाते से दूसरे खाते में स्थानांतरण पर) मुफ्त रहेगा। इसके अलावा जब तक सरकार इस नीति की समीक्षा करने का निर्णय नहीं लेती, तब तक यह सुविधा मुफ्त रहेगी।

अगस्त 2022 के मध्य में वित्त मंत्री ने कहा था कि यूपीआई एक डिजिटल सार्वजनिक वस्तु है। उन्होने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की किसी भी योजना से इनकार किया था।

NPCI के एमडी और सीईओ दिलीप असबे ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘एक खाते से दूसरे खाते में धन हस्तांतरण करने वाले ग्राहकों के लिए यूपीआई बेस प्लेटफॉर्म है। सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक इसके लिए व्यापारियों से शुल्क नहीं लिया जाता है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सरकार इसकी समीक्षा नहीं करती है। तब तक सरकार हर साल डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन दे रही है, जिससे यह व्यवस्था जारी रखी जा सके।’

उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ उस स्थिति के लिए है, जब ग्राहक क्रेडिट या PPI (प्रीपेड वॉलेट) से यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान करता है। वालेट के लिए पहले भी शुल्क लगता था। लेकिन व्यापारियों और वालेट जारी करने वालों ने मिलकर यह फैसला किया है, जो केवल नेटवर्क के स्तर पर परिभाषित किया गया है। लेकिन ग्राहकों के लिए यह मुफ्त बना रहेगा।’

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement