facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल भुगतान में UPI का दबदबा कायम, QR Code से मिल रहा दम : वर्ल्डलाइन इंडिया रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:41 PM IST
UPI in Srilanka and Maldives- श्रीलंका और मालदीव में यूपीआई पेमेंट

देश में डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का दबदबा कायम रहा। भारत के प्रमुख भुगतान प्लेटफॉर्म UPI को क्यूआर कोड्स के विस्तार से बढ़ावा मिला। डिजिटल भुगतान के सर्वाधिक प्रमुख चैनल UPI से कैलेंडर साल 2022 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान लेन-देन में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

वर्ल्ड लाइन इंडिया की भारत के डिजिटल भुगतान की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में UPI से लेन-देन की संख्या 74 अरब से अधिक थी और इस 126 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था। लिहाजा सालाना आधार पर लेन-देन की संख्या में 70 फीसदी का इजाफा हुआ और इस आलोच्य अवधि में लेन-देन की राशि में 54 फीसदी इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 23 में UPI से हुए लेन-देन की संख्या 84 अरब थी और 139.09 लाख करोड़ रुपये की राशि का लेन-देन हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक क्यूआर कोड का अधिक इस्तेमाल होने से UPI लेन-देन में इजाफा हुआ- लिहाजा जनवरी, 2022 के 15.2 करोड़ की तुलना में दिसंबर, 2022 में 23.7 करोड़ लेन-देन हुए थे। दिसंबर, 2022 तक भारत क्यूआर कोड की संख्या 49.6 लाख थी जबकि UPI क्यूआर की संख्या 23.794 करोड़ थी।

आंकड़ों के मुताबिक 2022 में P2M (कारोबारी लेन-देन) में लेन-देन की संख्या में 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि लेन-देन के मूल्य में 23 फीसदी का इजाफा हुआ था। हालांकि उपभोक्ताओं के बीच UPI का ‘पर्सन-टू-मर्चेंट’ (P2M) और ‘पर्सन-टू-पर्सन’ (P2P) भुगतान के सबसे पसंदीदा तरीके रहे थे। लेन-देन की संख्या के मामले में P2M की मार्केट हिस्सेदारी 40 फीसदी और P2P की 44 मार्केट फीसदी (UPI की कुल हिस्सेदारी 84 फीसदी) थी। हालांकि P2M के मूल्य में UPI की हिस्सेदारी 18 फीसदी थी जबकि डिजिटल भुगतान के मूल्य के संदर्भ में P2P में UPI की हिस्सेदारी 66 फीसदी थी (कुल में UPI की हिस्सेदारी 84 फीसदी थी)।

बहरहाल बैंकों ने क्रेडिट कार्ड अधिक संख्या में जारी किए हैं। इससे दिसंबर, 2022 में क्रेडिट कार्ड का आधार बढ़कर 8.11 करोड़ हो गया और इसमें सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि इस आलोच्य अवधि के दौरन क्रेडिट कार्ड की संख्या 0.2 फीसदी बढ़कर 93.8 करोड़ से बढ़कर 93.94 करोड़ हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के अंत में क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के उपयोग की कुल संख्या 1.02 अरब हो गई। लेन-देन के संदर्भ में क्रेडिट कार्ड की संख्या 2.76 अरब और इनसे 13.12 लाख करोड़ रुपये का हस्तांतरण हुआ।

RBI ने रुपे क्रेडिट कार्ड को UPI नेटवर्क से लिंक करने की अनुमति दी है। इससे क्रेडिट कार्ड से लेन-देन में 2023 के दौरान खासा इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि डेबिट कार्ड से लेन-देन की संख्या में कमी आई है। इसका कारण यह हो सकता है कि UPI लेन-देन में इजाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 6:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement