facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPS बिगाड़ेगी राजकोषीय घाटे का लक्ष्य

Advertisement

माना जा रहा है कि यूपीएस से सरकार के खजाने पर 45,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।

Last Updated- August 26, 2024 | 11:33 PM IST
APY

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे का गणित बिगाड़ सकती है। सोमवार को मैक्वेरी की एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीएस की घोषणा के बाद चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा बजट के 4.9 प्रतिशत अनुमान से बढ़कर 5.1 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

माना जा रहा है कि यूपीएस से सरकार के खजाने पर 45,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। मैक्वेरी की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कैबिनेट सचिव नियुक्त टी वी सोमनाथन का कहना है कि चालू वित्त वर्ष में यूपीएस से 8,250 करोड़ रुपये का बोझ सरकारी खजाने पर आएगा मगर अन्य खबरों के अनुसार यह रकम 40,000 से 45,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

इस तरह, राजकोषीय घाटा पर इसका 15 आधार अंक तक असर हो सकता है।’ इन नई पेंशन योजना के अंतर्गत कर्मचारी कर्मचारियों का अंशदान में कोई बदलान नहीं किया जाएगा और यह मूल वेतन एवं महंगाई भत्ते का 10 प्रतिशत ही रहेगा। मगर सरकार का अंशदान मौजूदा 14 प्रतिशत से बढ़कर 18.5 प्रतिशत हो जाएगा।

सोमनाथन ने कहा है, ‘सरकार का अंशदान 18.5 प्रतिशत बढ़ने से पहले वर्ष केंद्र पर 6,250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा और एकमुश्त व्यय के मद में 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।’ मैक्वेरी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘यह चिंता का विषय है। भारत अगर आर्थिक सुधारों के मार्ग से भटकता है तो वह मध्य-आय वाला देश ही बनकर रह जाएगा।’

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement