facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में शहरी उपभोक्ता धारणा 60 माह के उच्चतम स्तर पर, ग्रामीण क्षेत्र में गिरावट

Advertisement

CMIE रिपोर्ट: शहरी उपभोक्ता धारणा में 6% की वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में 3.8% की गिरावट; आय समूहों में असमान सुधार

Last Updated- July 03, 2024 | 10:25 PM IST
Urban consumer sentiment

जून महीने में शहरी उपभोक्ता धारणा जुलाई 2019 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) का शहरी भारत का उपभोक्ता धारणा सूचकांक जून में 60 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यह सूचकांक इसके पिछले यानी मई माह की तुलना में छह फीसदी बढ़ गया और इसने ग्रामीण क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन किया।

इस सूचकांक की गणना सीएमआईई के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे के आधार पर होती है। इसमें परिवारों की स्थितियां, उनकी अपेक्षाएं और उपभोक्ता सामान पर खर्च करने की प्रवृत्ति को ध्यान में रखा जाता है। हालांकि पूरे भारत के सूचकांक में 0.3 फीसदी की गिरावट आई। इसका कारण ग्रामीण क्षेत्र का कमजोर होना है।

ग्रामीण उपभोक्ता धारणा वित्त वर्ष 25 में अपने सर्वाधिक निचले स्तर पर पहुंच गई है। यह मई की तुलना में 3.8 फीसदी कम है। कुल उपभोक्ता धारणा कुछ अधिक है और यह महामारी के पूर्व के स्तर से ऊंची है। हालांकि शहरी उपभोक्ता धारणा सूचकांक अब भी जून 2019 की तुलना में कम है। ग्राणीण सूचकांक में 2019 की तुलना में 3 फीसदी की मामूली बढ़त हुई है। वर्ष 2019 के जून की तुलना में जून 2024 में कुल सूचकांक 2 फीसदी अधिक है।

देश के सभी आय समूहों में उपभोक्ता धारणा में सुधार असमान है। जून 2019 की तुलना में जून 2024 में सालाना 1 लाख रुपये या उससे कम आय वाले सबसे कम आय खंड की धारणा में 0.4 फीसदी की गिरावट आई है। इसी तरह 1 लाख से 2 लाख रुपये सालाना आय वाले लोगों की धारणा में 3.8 फीसदी की गिरावट आई। इस क्रम में 2 लाख से 5लाख रुपये सालाना आय वाले समूह की धारणा में भी 1.2 फीसदी की गिरावट हुई। सिर्फ 5 से 10 लाख रुपये सालाना आय वालों समूह की धारणा में वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement