facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शहरी बेरोजगारी दर 6.6 फीसदी पर रही बरकरार, युवा बेरोजगारों में आई मामूली कमी: NSSO डेटा

Advertisement

PLFS आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 की कोविड-प्रभावित अप्रैल-जून तिमाही में दर्ज की गई दर के बाद से शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है।

Last Updated- November 29, 2023 | 10:26 PM IST
employment

लगातार दो महीने गिरावट के बाद दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) देश की शहरी बेरोजगारी दर 6.6 फीसदी पर स्थिर रही। तिमाही के दौरान श्रम बाजारों में मामूली गिरावट देखी गई। यह स्थिरता बढ़ती श्रम शक्ति के बीच आया है। इसका अर्थ हुआ कि शहरी अर्थव्यवस्था तिमाही के दौरान रोजगार सृजित नहीं कर सकीं।

हालांकि, सितंबर तिमाही में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी दर हाल के पांच वर्षों में सबसे कम रही, जब से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने शहरी बेरोजगारी दर के तिमाही आंकड़े जारी करने शुरू किए हैं। एनएसओ दिसंबर 2018 से आंकड़े जारी कर रहा है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा बुधवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 की कोविड-प्रभावित अप्रैल-जून तिमाही में दर्ज की गई 12.6 फीसदी की उच्च दर के बाद से शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में लगातार गिरावट आ रही है।

तिमाही के दौरान पुरुषों के बीच बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 5.9 फीसदी से मामूली बढ़कर 6 फीसदी हो गई, जबकि महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर 9.1 फीसदी से घटकर 8.6 फीसदी हो गई।

वित्त वर्ष 2022 की अप्रैल-जून तिमाही के बाद से इन आंकड़ों में भी गिरावट आ रही है, जब यह क्रमशः 12.2 फीसदी और 14.3 फीसदी था। हालांकि, युवाओं (15 से 29 आयु वर्ग) के लिए बेरोजगारी दर जून तिमाही में 17.6 फीसदी से घटकर दूसरी तिमाही में 17.3 फीसदी हो गई।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement