facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US FED रिजर्व बढ़ा सकता है ब्याज दर, अमेरिका के बयान ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

Advertisement

अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरलर रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का कहना है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

Last Updated- August 27, 2023 | 1:11 PM IST
Fed Chair Jerome Powell

अमेरिका ने हाल ही में कहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी आगे भी जारी रह सकती है। अमेरिका के इस बयान के बाद से करोड़ों निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरलर रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल का कहना है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। फेड चेयरमैन ने कहा कि वो अमेरिका में महंगाई दर को 2% तक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ऐसे में ब्याज दरें ऊपरी स्तर पर कुछ समय के लिए बनी रहेंगी।

इसी के साथ उन्होंने आंकड़ों के हवाले से ये भी कहा है कि महंगाई में ऊपरी स्तर से कुछ कमी देखने को मिली है, लेकिन अब भी ये ज्यादा है। बता दें, जेरोम पॉवेल ने शुक्रवार को जैक्सन होल के सालाना बैठक में ये बयान दिया है।

ये भी पढ़ें- रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे भारत-यूनान, माइग्रेशन समझौते पर जल्द पूरा होगा काम

पॉवेल ने कहा कि मोनेटरी पॉलिसी में सख्ती की वजह से सामानों की कीमतें कम करने में मदद मिली है. इससे महामारी के बाद सप्लाई की चिंता पर पॉजिटिव असर देखने को मिला है। हालांकि, उन्होंने महंगाई को काबू में करने के लिए काफी प्रयासों की जरूरत है जिन पर काम जारी है। जेरोम पॉवेल ने बैठक में यह भी संकेत दिया कि सितंबर की बैठक में ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं.

अमेरिका में 4 दशक के शिखर पर पहुंचने के बाद महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, फेड ने महंगाई के लिए जो 2% का लक्ष्य रखा था ये अभी भी उससे ऊपर है।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement