facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को रखा बरकरार, 2024 में एक मगर 2025 में 4 बार हो सकती है कटौती

Advertisement

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा, 'हाल के मुद्रास्फीति के आंकड़े वर्ष की शुरुआत की मुकाबले ज्यादा बेहतर रहे हैं, और हमारी मुद्रास्फीति के लक्ष्य की ओर मामूली प्रगति हुई है।

Last Updated- June 13, 2024 | 12:18 PM IST
US Federal Reserve rate cut

US Fed Meeting : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस बार की बैठक में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक के सभी अधिकारियों ने बेंचमार्क फंड्स रेट को 5.25% से 5.5% के दायरे में स्थिर रखने के लिए सहमति जताई है, जो कि जुलाई 2023 में पहली बार दो दशक की उच्चतम दर पर पहुंची थी। साथ ही साथ फेड ने यह भी संकेत दिया है कि अब इस साल केवल एक बार और रेट कट हो सकता है। अब ब्याज दरों में कटौती दिसंबर 2024 में हो सकती है। मार्च 2024 में फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए थे कि इस साल तीन बार ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।

2025 में हो सकती है 4 बार ब्याज दरों में कटौती

फेडरल रिजर्व अधिकारियों ने इस साल केवल एक ब्याज दर कटौती का संकेत दिया है और 2025 के लिए आक्रामक रुख अपनाते हुए 3 से बढ़ाकर 4 बार ब्याज दरों में कटौती की अनुमान जताया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल 3 और अगले साल 4 बार ब्याज दरों में कटौती इसलिए की जा सकती है क्योंकि अमेरिका में महंगाई दर (Inflation rate) केंद्रीय बैंक की उम्मीद से कम मगर 2 फीसदी के लक्ष्य पर लौट रहा है।

महंगाई दर लक्ष्य की ओर

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा, ‘हाल के मुद्रास्फीति के आंकड़े वर्ष की शुरुआत की मुकाबले ज्यादा बेहतर रहे हैं, और हमारी मुद्रास्फीति के लक्ष्य की ओर मामूली प्रगति हुई है। हमें मुद्रास्फीति को स्थायी रूप से 2% की ओर बढ़ते हुए देखने के लिए और अच्छे डेटा की जरूरत होगी।’

आर्थिक दृष्टिकोण पर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने कहा है कि ब्याज दरें ऊंची बनी रहेंगी, क्योंकि पहले तिमाही में कीमतों का दबाव बढ़ा था। लेकिन यह बदलाव ज्यादा वर्तमान डेटा की ओर इशारा करता है, जिसमें अप्रैल और मई में मूल्य वृद्धि कम हुई है।

इकनॉमिक ग्रोथ में कैसा रहेगा प्रदर्शन

फेड अधिकारियों ने 2024 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 2.6% से बढ़ाकर 2.8% तक दिया है। उन्होंने इकनॉमिक ग्रोथ को 2.1% और बेरोजगारी दर को 4% पर बरकरार रखा। मई 2024 में बेरोजगारी दर बढ़कर 4% हो गई।

मई में अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल (nonfarm payrolls ) में 272,000 की बढ़ोतरी हुई, जो अर्थशास्त्रियों के ब्लूमबर्ग सर्वेक्षण में सभी अनुमानों को पार कर गया। साथ ही साथ औसत प्रति घंटा आय में भी इजाफा देखने को मिला।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement