facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका से तेल आयात तेजी से घटा, अगस्त-सितंबर में 40% की गिरावट

Advertisement

अमेरिका से भारत को एलएनजी की आपूर्ति में एक साल पहले के 4.6 लाख टन से घटकर बीते माह 2.7 लाख टन हो गई थी। हालांकि यह आपूर्ति अगस्त में 3.5 लाख टन थी

Last Updated- October 02, 2025 | 11:25 PM IST
crude oil

अमेरिका से भारत पहुंचने वाली कच्चे तेल की खेप अगस्त और सितंबर में औसतन 40 प्रतिशत गिर गई। यह संयोगवश अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत पर दबाव बढ़ाने के साथ जुलाई से हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जब तेल और गैस की बात आती है तो अर्थशास्त्र राजनीति पर हावी हो जाता है।

अमेरिका से एलएनजी का आयात बीते माह एक साल की तुलना में 41 प्रतिशत गिर गया और यह मासिक आधार पर 23 प्रतिशत गिर गया। मैरीटाइम इंटेलिजेंस एजेंसी केप्लर ने बताया कि अगस्त और सितंबर में अमेरिका से कच्चे तेल की आपूर्ति औसतन 2.20 लाख बैरल प्रतिदिन रही जबकि यह जुलाई में 3.64 लाख बैरल प्रतिदिन थी। सितंबर में आयात सालाना आधार पर 30,000 बैरल प्रतिदिन कम था जबकि यह मासिक आधार पर 23,000 बैरल प्रति दिन था।

अमेरिका की आपूर्ति 45 से 60 दिन पहले अनुबंधित होती है। इसका अर्थ है कि जुलाई आमतौर पर मई / जून में अनुबंधित किया जाता है। अगस्त / सितंबर की आपूर्ति के ऑर्डर जुलाई / अगस्त में दिए जाते हैं। ट्रंप ने जुलाई में भारत पर द्वितीयक शुल्क लगाने की घोषणा की थी और ये अगस्त के अंत से लागू हो गए थे।

अमेरिका से भारत को एलएनजी की आपूर्ति में एक साल पहले के 4.6 लाख टन से घटकर बीते माह 2.7 लाख टन हो गई थी। हालांकि यह आपूर्ति अगस्त में 3.5 लाख टन थी। वर्ष 2025 के नौ महीनों में अमेरिका ने इस साल 20 लाख टन की खरीद की थी जो 2024 के 50 लाख टन से कहीं कम थी। उद्योग के अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी एलएनजी का सबसे बड़ा खरीदार गेल है। गेल ने एक दशक पहले 60 लाख टन से कुछ कम सावधि समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। गेल को अमेरिकी खेप को भारत लाने की जगह बदलना अधिक लाभ का सौदा लगता है।

भारत की रिफाइनरियां विश्व में सबसे सस्ते तेल की आपूर्ति तलाश रही थीं। इस क्रम में रूस को नहीं छोड़ा गया है। भारत ने फरवरी के बाद सितंबर में रूस से सबसे कम तेल की आपूर्ति 16 लाख बैरल प्रतिदिन की थी। भारत ने जून के 20 लाख बैरल प्रतिदिन से 25 प्रतिशत कम सिंतबर में आपूर्ति की थी।

सिंगापुर स्थित तेल विशेषज्ञ वंदना हरि ने कहा, ‘मैं भारतीय रिफाइनरों से भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी आयात को पहले से बढ़ावा देने की उम्मीद नहीं करूंगी।’ वंदा इनसाइट्स के संस्थापक हरि ने बताया, ‘ऐसा हो भी सकता है। अगर समझौते के कुछ हिस्से के रूप में चुनिंदा लक्ष्य की स्थिति में सरकार की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निर्देश दिया जाए। तब तक हर हाल में अर्थशास्त्र सभी चीजों पर हावी रहेगा।’

तेल मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि जब तेल की आपूर्ति की बात आती है तो भारत अर्शशास्त्र के अनुरूप निर्णय लेता है। पुरी की इस टिप्पणी के अनुरूप ही सरकारी रिफाइनरियों के दो शीर्ष कारोबारियों ने अपनी राय व्यक्त की। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नए सीईओ विकास कौशल ने बताया कि सरकार तेल की आपूर्ति के फैसले के मामले में हस्तक्षेप नहीं करती है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बीते सप्ताह न्यूयॉर्क में कहा था कि सरकार आने वाले वर्षों में अमेरिका के साथ तेल उत्पादों के व्यापार का विस्तार करना चाहती है।

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement