facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन, जापान और भारत की आर्थिक समस्या के लिए जेनोफोबिया जिम्मेदार; अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बयान

Advertisement

बाइडन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डॉनल्ड ट्रंप के प्रवासन के खिलाफ बयान की निंदा की है।

Last Updated- May 02, 2024 | 10:06 PM IST
Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को वाशिंगटन में कहा कि चीन, जापान और भारत की वृद्धि को ‘जेनोफोबिया’ (विदे​शियों को नापसंद करना) रोक रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए प्रवासन अच्छा रहा है।

बाइडन ने कहा, ‘हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ने का बड़ा कारण आप और अन्य लोग हैं। क्यों? क्योंकि हम प्रवासियों का स्वागत करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘चीन आर्थिक रूप से क्यों तबाह हो रहा है? क्यों जापान परेशान है? रूस और भारत के साथ क्या समस्याएं हैं? क्योंकि वे जेनोफोबिक हैं। वे प्रवासियों को नही चाहते हैं। प्रवासी ही हमें मजबूत करते हैं।’

उन्होंने 2024 के अपने चुनाव अभियान के लिए रकम जुटाने के उद्देश्य से वॉशिगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कहीं। उन्होंने एशियाई-अमेरिकी, मूल हवाई और प्रशांत द्वीप पर रहने वालों के लिए विरासती महीने की शुरुआत भी की।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बीते महीने अनुमान लगाया था कि साल 2024 में प्रत्येक देशों की वृद्धि बीते साल की तुलना में धीमी हो जाएगी, जो विकसित देश जापान में 0.9 फीसदी से लेकर विकासशील भारत में 6.8 फीसदी तक होगी।

IMF का अनुमान है कि अमेरिका की वृद्धि दर 2.7 फीसदी रहेगी, जो पिछले साल की 2.5 फीसदी से थोड़ी ज्यादा है। कई अर्थशास्त्री उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन का श्रेय आंशिक तौर पर देश की श्रम शक्ति को बढ़ाने वाले प्रवासियों को देते हैं। नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी मतदाताओं के लिए अनियमित प्रवासन एक बड़ी चिंता का विषय है।

बाइडन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डॉनल्ड ट्रंप के प्रवासन के खिलाफ बयान की निंदा की है। उन्होंने दुनिया भर में चीन और रूस का मुकाबला करने के लिए जापान और भारत जैसे देशों के साथ व्यापक आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को बढ़ावा दिया है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement