facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुर

Advertisement

अब संशोधित फैक्ट शीट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भारत और अ​धिक अमेरिकी उत्पादों को खरीदना चाहता है

Last Updated- February 12, 2026 | 5:13 AM IST
India-US trade
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते पर जारी अपनी फैक्ट शीट में संशोधन किया है। उसने कुछ दालों पर भारत द्वारा शुल्क में कमी करने अथवा उसे खत्म करने संबंधी बातों को हटा दिया है। साथ ही अमेरिका से 500 अरब डॉलर की खरीद योजना की भाषा को भी नरम कर दिया गया है।

अब संशोधित फैक्ट शीट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भारत और अ​धिक अमेरिकी उत्पादों को खरीदना चाहता है। वह अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक के ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, कोयला एवं अन्य उत्पादों को खरीदने का इरादा रखता है। यह एक दिन पहले जारी फैक्ट शीट में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव है क्योंकि पिछली फैक्ट शीट में प्रस्तावित खरीद को प्रतिबद्धता के तौर पर बताया गया था। मगर यह संशोधित फैक्ट शीट दोनों देशों द्वारा शनिवार को जारी संयुक्त बयान के अनुरूप है। संयुक्त बयान में कहा गया था कि भारत इस तरह की खरीद करने का इरादा रखता है। 

फैक्ट शीट में कुछ दालों को शामिल किए जाने से भारत के किसानों को आशंका थी कि इससे उनके हितों को नुकसान होगा। अंतरिम ढांचे के लिए जारी संयुक्त बयान में दालों का उल्लेख नहीं था। फैक्ट शीट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन दालों को शामिल किया जा रहा है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने मंगलवार को खबर दी थी कि अमेरिका शून्य शुल्क पर मसूर दाल और पीली मटर के निर्यात को व्यापार समझौते में शामिल करने के लिए भारत पर दबाव डाल रहा है। भारत अब मसूर दाल पर 10 फीसदी शुल्क लगाता है जिसका निर्यात अमेरिका को किया जा सकता है।

इसी प्रकार फैक्ट शीट में यह भी बताया गया था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत ने द्विपक्षीय डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत करने की प्रतिबद्धता जताई है। उसमें कहा गया है कि इस व्यापार समझौते के तहत भारत अपने डिजिटल सेवा कर को खत्म कर देगा।

बहरहाल संशो​धित फैक्ट शीट अब दोनों देशों के संयुक्त बयान के अनुरूप है। व्यापार विशेषज्ञों ने बताया कि यह फैक्ट शीट केवल अमेरिका के दृष्टिकोण को दर्शाती है और इसे कोई कानूनी दर्जा हासिल नहीं है। 

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 5:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement