facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वंदे भारत ट्रेनों का मकसद तीर्थ केंद्रों के बीच संपर्क में सुधार, स्थानीय अर्थव्यवस्था की मदद करना: अधिकारी

Last Updated- April 07, 2023 | 3:53 PM IST
Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को सरकार द्वारा विशेष महत्व दिए जाने के पीछे तीर्थ केंद्रों के बीच संपर्क में सुधार और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं की मदद करना है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच सेमी हाई स्पीड आधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। वर्तमान में 13 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं। इनमें से चार भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों को जोड़ती हैं। तीन अन्य वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी (कटरा) और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी हैं।

यह उल्लेख करते हुए कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-744 की सड़क परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे, सूत्रों ने यह भी कहा कि इससे दक्षिण भारत के कुछ सबसे पवित्र स्थलों जैसे मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, श्रीविल्लीपुथुर में अंडाल मंदिर और केरल में सबरीमाला जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और आतिथ्य, हस्तशिल्प और खाद्य सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

First Published - April 7, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट